फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher meet Comb Seller at traffic signal share video goes viral liked by fans

Video: ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले से अनुपम खेर ने की मुलाकात, पूछा हाल-चाल; वायरल हुआ वीडियो

Fri, 08 May 2026 10:09 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 08 May 2026 10:09 AM IST
सार

Anupam Kher Meet Comb Seller: अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर आम जिंदगी से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
anupam kher meet Comb Seller at traffic signal share video goes viral liked by fans
अनुपम खेर - फोटो : X

विस्तार

आज 8 मई को अनुपम खेर की मुलाकात मुंबई में एक कंघी बेचने वाले से हुई। यह कंघी बेचने वाला व्यक्ति एक आम इंसान है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होने पर कंघी बेचता है। जिसका वीडियो अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

अनुपम ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने आज एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।  इस वीडियो में अनुपम एक कंघी बेचने वाले व्यक्ति से बात करते हैं। इस व्यक्ति का नाम राजू है, जो अक्सर मुंबई के इसी ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचता दिखाई देता है। अनुपम का यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम ने कंघी वाले व्यक्ति के लिए लिखा एक खास नोट
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज बहुत दिनों बाद ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले राजू से मुलाकात हुई। हर बार उसे देखकर मन में एक अजीब सी खुशी होती है। देखो न, विडंबना ये है कि जिसे कंघी की सबसे कम जरूरत है, वही सबसे ज्यादा प्यार से उसे खरीद लेता है।'

विज्ञापन

'लोग लाल बत्ती पर भी मुस्कान बेच लेते हैं'
अनुपम ने आगे लिखा, 'जिंदगी भी शायद ट्रैफिक सिग्नल जैसी ही है। कुछ लोग हरी बत्ती का इंतजार करते रहते हैं, जबकि कुछ लोग लाल बत्ती पर भी मुस्कान बेच लेते हैं। राजू उन्हीं में से एक है। भगवान उसे लंबी, खुशहाल और स्वस्थ जिंदगी दें। जय हो।' 

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम
'खोसला का घोंसला 2' (Khosla Ka Ghosla 2) कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जो 28 अगस्त 2026 (रक्षा बंधन) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, और प्रवीण डबास जैसे कलाकार अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे, जबकि रवि किशन एक नए किरदार के रूप में शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है।


यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, लिखा- 'आठ साल की शादीशुदा जिंदगी...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed