फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anup Jalota Wishing Ustaad Zakir Hussain & Flute Maestro Pt Rakesh Chaurasia Ji For Winning 2 Grammy Awards

Grammy Award 2024: 'देश का नाम रोशन करते रहें', अनूप ने जाकिर हुसैन-राकेश चौरसिया को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई

Mon, 05 Feb 2024 01:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 05 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भारतीय संगीतकारों को मिली इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Anup Jalota Wishing Ustaad Zakir Hussain & Flute Maestro Pt Rakesh Chaurasia Ji For Winning 2 Grammy Awards
अनूप जलोटा - फोटो : social media

विस्तार

रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकारों का भी दबदबा देखने को मिला। तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भारतीय संगीतकारों को मिली इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दी बधाई  
अनूप जलोटा ने वीडियो साझा कर कहा, 'भारतीय संगीतकारों को ग्रैमी अवार्ड मिलने पर मुझे खुशी है। उस्ताद जाकिर हुसैन सहाब और छोटे भाई राकेश चौरसिया आप दोनों को ग्रैमी अवार्ड मिला है, मुझे बहुत खुशी है। आप पहले से ही हमारे देश का नाम रोशन करते रहे हैं। एक बार फिर आपने बहुत बड़ा सम्मान देश को दिलाया है। आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Mubarak: ड्रीम गर्ल बन दिलों पर राज करने को तैयार करिश्मा कपूर, मर्डर मुबारक में आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भारतीय संगीतकारों ने जीता ग्रैमी अवार्ड
इस साल का ग्रैमी भारत के लिए और भी खास बन गया है, क्योंकि शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाखिर हुसैन और उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया है। शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड 'शक्ति' ने 'दिस मोमेंट' के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता। तबलावादक जाकिर हुसैन ने तो एक साल में तीन-तीन ग्रैमी जीतकर कमाल कर दिया। बांसुरीवादक राकेश चौरसिया ने भी एक साल में ही 2 ग्रैमी अपने नाम किए हैं। 

इन संगीतकारों ने अपने नाम किया ग्रैमी 
इस दौरान सिंगर टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे ने कई ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक इस इवेंट में बिली इलिश, दुआ लीपा, बिली चाइल्ड, कोको जोनस, ओलिविया रोड्रिगो और कई पॉपुलर स्टार्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: प्रेम कहानी के बाद युद्ध भूमि में दिखेंगे शाहिद कपूर! 'छत्रपति शिवाजी' के रोल में आएंगे नजर?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed