फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankita Konwar reveals being abused as child and losing loved ones

Video: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का छलका दर्द, बोलीं- उन लोगों ने धोखा दिया, जिन पर सबसे ज्यादा भरोसा था

Mon, 20 Sep 2021 03:37 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 20 Sep 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Ankita Konwar reveals being abused as child and losing loved ones
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning
मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोनम की पत्नी अंकिता तंवर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। 30 साल की अंकिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पुराने बुरे अनुभवों को लोगों के साथ शेयर किया। उनकी ये दर्द भरी पोस्ट काफी वायरल हो रही है, लोग इस पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। 
विज्ञापन

अंकिता ने पोस्ट में लिखा कि बचपन में उनके साथ एक बच्चे के रूप में दुर्व्यवाहर हुआ। उन्हें अकेले विदेशी शहरों में जिंदगी बितानी पड़ी, उनको उन लोगों ने ठगा जिन्हें वो अपना मानती थीं। उन्होंने अपने पिता को खोया और अपने पूर्व प्रेमी को खोया। इसके बाद एक बड़ी उम्र के शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने के बाद उन्हें जज किया गया। अंकिता ने मिलिंद सोमन से 26 साल की उम्र में शादी की थी, तब मिलिंद सोमन की उम्र 52 साल थी। 
विज्ञापन

इंस्टा पर वीडियो किया शेयर
अंकिता ने सारी बात एक वीडियो के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की। उन्होंने अपने बचपन की दर्द भरी कहानी, पिता और प्रेमी की मौत के जाने का दर्द भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के फैसले को लेकर दुनिया ने उनको जज किया। अपनी पोस्ट में अंकिता ने लिखा "बचपन में दुर्व्यवहार...भाई को खोया....प्रेमी को खोया... पिता को खोया.... अपने प्यार को लेकर जज किया गया. इसलिए यदि आप मुझे आशावादी होते हुए देखते हैं, तो बस इतना जान लें कि मैं हूँ! खुद से प्यार करो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy)

Ankita Konwar reveals being abused as child and losing loved ones
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
पहले भी शेयर किया था दिल का दर्द
साल 2019 में भी अंकिता ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पेज पर बताया था कि कैसे वो पहली बार मिलिंद सोमन से मिलीं और कैसे उनसे प्यार हो गया। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया कि अपने पूर्व प्रेमी की मौत के बाद वो गहरे सदमें में थीं, जब उनकी मिलिंद सोमन से चेन्नई में मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि "मैं ने देश से बाहर जाने का फैसला किया और एयर एशिया के साथ मलेशिया में क्रू केबिन के रूप में काम करना शुरू किया। ये वो वक्त था जब मेरे प्रेमी की अचानक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मैं टूट चुकी थी और दुख से भरी हुई थी। तब उनकी पोस्टिंग चेन्नई कर दी गई थी। तब मैं अपने सहयोगियों के साथ एक होटल में रुकी हुई थी और तब मैंने पहली बार होटल लॉबी में एक लंबा और हैंडसम व्यक्ति देखा। वो कोई और नहीं मिलिंद सोमन थे। मैं उनकी बड़ी फैन थी। मैंने हाय कहा लेकिन वो बिजी थे। कुछ दिनों बाद मैंने उन्हें दोबारा होटल के नाइट क्लब में देखा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed