फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Star Bobby Deol expresses gratitude after paps laud his performance in ranbir kapoor film

Bobby Deol: बॉबी देओल को देखते ही चिल्ला पड़े पैपराजी, अभिनेता ने तहेदिल से कहा शुक्रिया

Fri, 01 Dec 2023 10:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Dec 2023 10:52 PM IST
सार

'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
Animal Star Bobby Deol expresses gratitude after paps laud his performance in ranbir kapoor film
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता बॉबी देओल फिलहाल 'एनिमल' फिल्म को लेकर जबर्दस्त चर्चा में हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं, बॉबी देओल नकारात्मक भूमिका में हैं। फिल्म में वे रणबीर के सौतेले भाई अबराब के रूप में दिखे हैं, जो गूंगा है। आज रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है। हाल ही में बॉबी देओल इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा करते दिखे।

विज्ञापन

Dev Anand Series: परदे पर उतरेगी सदाबहार अभिनेता देव आनंद की राम कहानी, पढ़िए भतीजे की कोशिशों की पूरी दास्तां
विज्ञापन


बॉबी ने जताया आभार
बॉबी देओल को आज पैपराजी ने स्पॉट किया। अभिनेता को देखते ही वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 'एनिमल' में उनकी अदाकारी की तारीफ करने लगे। लोगों से मिली प्रतिक्रिया देख बॉबी देओल भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट



यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
बॉबी के इस वीडियो पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लंबे वक्त के बाद बॉबी देओल को इतने दमदार अंदाज में देखकर बेहद खुशी हुई है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉबी ने इतना शानदार किरदार अदा किया है, फिल्म में उन्हें और ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना चाहिए था'। एक यूजर ने लिखा, 'सनी देओल से ज्यादा तो इन्होंने कमाल दिखाया है'।
Deol Family: देओल परिवार के लिए बेहद खास रहा है ये साल, खुशियों से भरी हर सदस्य की झोली

'पठान' से आगे निकली फिल्म
बात करें 'एनिमल' की तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में यह शाहरुख खान की 'पठान' से आगे निकल गई है। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। रणबीर फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में दिखे हैं।
Tabu: तब्बू ने ठुकराई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'! फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को लगा झटका
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed