फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Online Leak In HD Ranbir Kapoor Starrer Sandeep Reddy vanga film available on various websites

Animal Online Leak: एनिमल की बंपर ओपनिंग के बीच निर्माताओं के लिए बुरी खबर, ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर की फिल्म

Sat, 02 Dec 2023 08:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Dec 2023 08:47 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है। हालांकि, रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। 

विज्ञापन
Animal Online Leak In HD Ranbir Kapoor Starrer Sandeep Reddy vanga film available on various websites
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन धुआंधार रहा है। 'एनिमल' ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणबीर कपूर अभिनीत इस मूवी को देखने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पब्लिक रिव्यू में भी इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा चुका है। फिल्म के लिए जनता का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। 

विज्ञापन

'एनिमल' ने की बंपर ओपनिंग 

रणबीर कपूर वर्तमान में संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में विजय के किरदार के लिए मिल रही जबरदस्त सराहना और प्रशंसा का आनंद ले रहे हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, और कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मूवी ने भारत में 61 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन दर्शकों के बीच यह जानने की एक खास तरह की उत्सुकता है कि फिल्म में वास्तव में क्या है।

विज्ञापन


Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ का साउथ में बड़ा धमाका, तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लीक हुई 'एनिमल'

'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने का सबूत इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ मिल रहा है। मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है, लेकिन इसी बीच इसके निर्माताओं के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। फिलहाल यह फिल्म विभिन्न वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध है, और नियमित फॉरवर्ड की तरह व्हाट्सएप पर भी साझा की जा रही है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी ऑनलाइन लीक हो गई है। 'सैम बहादुर' रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। 


Rakhee Gulzar: बंगाली सिनेमा में होगी राखी गुलजार की वापसी, नंदिता रॉय-शिबोप्रसाद की 'अमर बॉस' में करेंगी काम

वीकएंड पर और बढ़ेगा 'एनिमल' का कारोबार

जहां तक बॉक्स ऑफिस रिटर्न की बात है, तो 'एनिमल' की लीक से फिल्म को कितना नुकसान होगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, वीकएंड पर 'एनिमल' के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed