फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal director Sandeep Reddy Vanga clear the air about boot licking sence with Ranbir Kapoor and Tripti Dimri

Animal: एनिमल के 'जूता चाटने' वाले सीन पर निर्देशक की सफाई, बोले- लोग इसके पीछे की कहानी नहीं समझ पाए

Wed, 20 Dec 2023 11:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वंगा ने हाल ही में फिल्म में दिखाए गए 'बूट लिकिंग' को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस सीन को फिल्माने के पीछे उनकी क्या मंशा थी! 

विज्ञापन
Animal director Sandeep Reddy Vanga clear the air about boot licking sence with Ranbir Kapoor and Tripti Dimri
एनिमल-संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की लीड भूमिका वाली इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। रणबीर और रश्मिका के अलावा बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं और दोनों के किरदार काफी पसंद किए गए हैं। तारीफ और तगड़ी कमाई के बीच इस फिल्म की आलोचना भी काफी हो रही है। कुछ दृश्यों पर जमकर हंगामा हुआ। तृप्ति और रणबीर कपूर के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन और 'बूट लिकिंग' सीन पर भी खूब विवाद हुआ। इस पूरे मामले पर अब निर्देशक संदीप रेड्डी ने सफाई दी है।

विज्ञापन


निर्देशक ने बताई मंशा
संदीप रेड्डी वंगा ने हाल ही में फिल्म में दिखाए गए 'बूट लिकिंग' को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस सीन को फिल्माने के पीछे उनकी क्या मंशा थी!  'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'लोगों को रणबीर और तृप्ति के साथ शूट किए गए 'बूट लिकिंग' दृश्य से परेशानी हुई, लेकिन लोगों ने उसके पीछे की स्टोरी को समझा ही नहीं। उस सीन को शूट करने के पीछे मेरी मंशा ये थी कि रणविजय और जोया का आपस में एक बॉन्ड बन रहा है, जो इस फिल्म के अगले पार्ट में दिखेगा। 
विज्ञापन

Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी समझने से रह गए दर्शक!
आगे संदीप ने कहा, 'आप फिल्म देखेंगे तो समझ जाएंगे कि 'जोया', रणविजय को नुकसान पहुंचाने के इरादे से वहां आई थी, लेकिन जब उसने रणविजय को जाना, अपने पिता से वो कितना प्यार करता है तो इससे जोया का मन बदल गया। रणविजय को जब इस बात की समझ आती है तब वो भी जोया को 'बूट' लीक करने से रोक देता है। दरअसल लोगों ने सिर्फ दृश्य को देखा, न कि उसके पीछे की कहानी को समझने की कोशिश की।'
Salman Khan: सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में पैपराजी पर भड़कते दिखे भाईजान

500 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
बताते चलें कि 'ए' रेटेड होने के बावजूद 'एनिमल' फिल्म को लोग रिलीज के दो सप्ताह बाद भी देखने के लिए सिनेमा हॉल पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर में सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में भी इसने अपनी जगह बना ली है।
Dunki Vs Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार ने दी डंकी को पटखनी! ओपनिंग डे पर कौन बनेगा सिकंदर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed