फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor met pm narendra modi share photo on social media

पीएम मोदी से मिले अनिल कपूर, फोटो शेयर कर बोले- 'उनकी बातें सुनकर मुझे बहुत प्रोत्साहन मिला'

Wed, 16 Jan 2019 06:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor met pm narendra modi share photo on social media
anil kapoor
अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं । हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'इश्क मीठा' रिलीज किया गया । अब अनिल कपूर एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अनिल कपूर ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की । 
विज्ञापन


पीएम मोदी से मिलने के बाद अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की । फोटो के कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा, 'आज पीएम मोदी से मिला । उनकी बातों ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया । देश को आगे बढ़ाने के उनके सपने के बारे में जानने का मौका मिला ।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 

anil kapoor met pm narendra modi share photo on social media
pm modi
अनिल कपूर आगे लिखते हैं, 'मैं खुशनसीब हूं कि मैं मोदी जी से मिल पाया।' मोदी से मिलने के दौरान अनिल कपूर ने ब्राउन ब्लेजर पहना हुआ था । बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी से बॉलीवुड के कई यंग स्टार मिले थे । करण जौहर ने इन सभी स्टार्स के साथ पीएम मोदी की फोटो शेयर की थी । 

दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने के लिए करण जौहर, एकता कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहुंचे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed