फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday Kho Gaye Hum Kahan fame says does not want to be like Orry changed perspective thinking this yea

Ananya Panday: ओरी की तरह नहीं बनना चाहती हैं अनन्या पांडे, बोली- 'इस साल से बदला सोचने का नजरिया'

Thu, 21 Dec 2023 12:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Kho Gaye Hum Kahan fame says does not want to be like Orry changed perspective thinking this yea
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बनी है। बीतों दिनों इस फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उन दिनों को याद किया, जब वह अपने शुरुआती करियर में सबका प्यार पाना चाहती थीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने पिता चंकी पांडे के बारे में भी बात की।
विज्ञापन


विरासत में मिला लोगों को खुश करने का स्वभाव
अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे के बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों को खुश करने का स्वभाव उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बिल्कुल उनके जैसी हूं, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो यही सोचती थी कि मैं सबसे प्यार करूंगी, लेकिन इंडस्ट्री में मुझे किसी से प्यार नहीं मिला। मेरे समझ नहीं आता है कि क्यों कोई मुझसे प्यार क्यों नहीं करता।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: KWK 8: नई पीढ़ी के कलाकारों को लेकर रोहित ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'जरूरत से ज्यादा सोचते हैं नए अभिनेता'
विज्ञापन
विज्ञापन


अनन्या न बदला अपना नजरिया
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जब मुझे एहसास हुआ कि हर किसी को अपने जैसा नहीं बनाया जा सकता, तभी से मैंने दुसरों से प्यार पाने की इच्छा को बदल दिया है। अब मैं सिर्फ अपने परिवार और खुद से प्यार करती हूं। मेरा ये नजरिया इस साल से ही बदला है, क्योंकि मैं ओरी की तरह नहीं दिखना चाहती हूं। मैं अब सिर्फ खुद पर काम करना चाहती हूं। मैं एक अच्छे इंसान की तरह अपना जीवन जीना चाहती हूं।'

अनन्या का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनन्या के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: वेलकम को 16 साल पूरे, फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के सेट से अक्षय ने वीडियो साझा कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed