भोजपुरी: निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव की दुल्हन बनीं आम्रपाली दुबे, वीडियो देख फैंस के उड़े होश
आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव का दुल्हनिया बनी हुई हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्में फैंस के बीच हिट रहती हैं और जब भी वह किसी फिल्म में सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल के साथ नजर आती हैं, तो वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी है। दोनों फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक छाए हुए हैं। ऐसे में दोनों की फिल्मों का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब आम्रपाली दुबे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे शादी करती हुई नजर आ रही हैं। हैरानी की बात ये है कि दूल्हे राजा निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव हैं।
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आम्रपाली और प्रवेशलाल दूल्हा-दुल्हन के लिबास में काफी सुंदर लग रहे हैं और दोनों ही शादी के स्टेज पर बैठे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते हैं। इसके बाद दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड पर ‘दिन शगना दा’ गाना बज रहा है, जिससे ये वीडियो और ज्यादा सुंदर लग रहा है। आम्रपाली और निरहुआ के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने दोनों को बधाई दी है, तो कुछ लोग बड़े भाई निरहुआ के साथ धोखे की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
आम्रपाली दुबे और प्रवेशलाल यादव का ये वीडियो असली शादी का नहीं है। वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘साजन’ के सेट का है, जिसकी जानकारी आम्रपाली ने अपने कैप्शन में दी है। इस वीडियो के साथ आम्रपाली दुबे ने 'साजन' लिखा है।
एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे 28 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे साफ है कि फैंस आम्रपाली और प्रवेशलाल को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।