भोजुपरी: निरहुआ को छोड़कर आम्रपाली दुबे इस एक्टर संग कर रहीं रोमांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
आम्रपाली जल्द ही फिल्म लव विवाह डॉट कॉम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रदीप पांडे चिंटू बतौर लीड एक्टर काम करेंगे। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के कई पोस्टर जारी किए हैं जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
विस्तार
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। बीते कई वर्षों में आम्रपाली ज्यादातर निरहुआ के साथ फिल्मों में ही नजर आई हैं। यही वजह है कि दर्शकों को दोनों को एक साथ देखने की आदत हो गई है। हाल ही में आम्रपाली एक दूसरे एक्टर के साथ नजर आईं जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं।
आम्रपाली जल्द ही फिल्म लव विवाह डॉट कॉम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रदीप पांडे चिंटू बतौर लीड एक्टर काम करेंगे। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के कई पोस्टर जारी किए हैं जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इन पोस्टर्स को देखने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले प्रदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस के साथ एक फोटो शेयर की है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। फोटो में दोनों क्लासरूम में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ प्रदीप ने कैप्शन में लिखा, 'लव विवाह डॉट कॉम, इस प्यार को 13 मई से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में महसूस करिए।'
A post shared by Pradeep Pandey "Chintu" (@pradeeppandey_chintu)
वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली इस फिल्म के अलावा कई और प्रोजेक्ट पर काम पर काम कर रही हैं। वह कलाकंद, साजन, रोमियो राजा, डोली सजा के रखना और दूल्हा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में जल्द ही अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी।