अमिताभ बच्चन ने किया सेंसर बोर्ड के नए ऑफिस का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने मुंबई में अपने नए ऑफिस का उद्घाटन किया है। आपको बता दें कि सीबीएफसी के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं कई बड़ी हस्तियों को इस समारोह में बुलाया था जिनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले शामिल किया गया था। अभिताभ बच्चन ने ही इस नए ऑफिस का उद्घाटन किया।
बिग बी के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, रवीना टंडन और सनी देओल भी इस उद्घाटन समारोह में नजर आए। सूत्रों के अनुसार इन सभी लोगों ने समारोह में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
नया ऑफिस 62 साल बाद खुलेगा
इसके साथ ही समारोह में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में कुछ विदेशी फिल्म स्टूडियोज और कुछ देसी प्रोडक्शन हाउस भी शामिल थे। वहीं बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव और एक्स चेयरपर्सन्स आशा पारेख और अनुपम खेर भी समारोह में शामिल हुए।
पहलाज निहलानी ने बताया कि मुंबई के पेडर रोड पर सीबीएफसी का ये नया ऑफिस 62 साल बाद खुला है। इसका पुराना ऑफिस वाकेश्वर इलाके में स्थित है। निहलानी ने ये भी बताया कि नया ऑफिस आधुनिक तौर पर कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में तैयार किया गया है।