फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan tweeted in morning that in the time of these it is the silence that pays users commented

ट्वीट: सुबह-सुबह अमिताभ बच्चन ने साझा किए ऐसे गहरे विचार, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 27 Aug 2021 12:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 27 Aug 2021 12:50 PM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह साझा किए विचार
  • यूजर्स ने पोस्ट पर किया कमेंट
  • सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
amitabh bachchan tweeted in morning that in the time of these it is the silence that pays users commented
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। एक तरफ वो इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर वो अपने बेबाक विचार भी पोस्ट करने से नहीं झिझकते है। 27 अगस्त की सुबह सुबह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट किया जो फैंस का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने लिखा- जीवन में कुछ बातें, शांत रह कर भी बोलती हैं। इसके साथ अमिताभ बच्चन ने और कुछ भी नहीं लिखा।

विज्ञापन


बिग बी के ट्वीट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

उनकी इस बात का क्या मतलब है या उन्होंने किस मुद्दे पर ऐसी बात लिखी है वो साफ नहीं है। कुछ यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अफगानिस्तान के मुद्दे पर अमिताभ बच्चन ऐसी बात कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें गुड मॉर्निंग विश किया तो वहीं कुछ ने उन्हें फिर से ट्रोल भी कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

amitabh bachchan tweeted in morning that in the time of these it is the silence that pays users commented
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी कभी कभी आधी रात को अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसे ही ट्वीट किए थे जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। बता दें कि हाल ही में बिग बी के हेड सिक्योरिटी गार्ड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला हो गया। दरअसल ऐसी खबरें सामने आई थी कि अमिताभ अपने निजी अंगरक्षक को सालाना 1.5 करोड़ रुपये देते हैं जिसके बाद से ये मामला मुंबई पुलिस तक पहुंच गया और फिर पुलिस कमिश्नर ने जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया।

amitabh bachchan tweeted in morning that in the time of these it is the silence that pays users commented
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई है। इसके अलावा वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। वहीं इन दिनों अमिताभ गेम शो केबीसी 13 होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed