{"_id":"598c02c54f1c1b9f068b48d1","slug":"amitabh-bachchan-to-dedicate-national-song-in-sine-language-to-india-on-70th-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बच्चों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गीत गाएंगे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशेष बच्चों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गीत गाएंगे अमिताभ बच्चन
amarujala.com- written by: सीमा शर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन देश के विशेष बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज में तैयार राष्ट्रीय गीत देश को समर्पित करेंगे। यह वीडियो के साथ ऑडियो व कैप्शन के रूप में दिखाई देगा।
करीब 3.37 मिनट के गीत को आदेश श्रीवास्तव ने संगीत दिया है। इसे निर्देशित किया है गोविंद निहलानी ने। खास बात यह है कि दिल्ली, कोल्हापुर, मुंबई के 36 विशेष बच्चे (दिव्यांग, मूक बधिर, स्लो लर्नर, नेत्रहीन) भी शामिल हैं।
भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष लोगों को भी आम लोगों की तर्ज पर समान अधिकार देने की बात करते हैं।
पढें- अमिताभ बच्चन ने अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस हीरोइन की जान, आज है यहां की 'रानी'
विज्ञापन
मोदी की इस मांग को देखते हुए इसे यूएन इंफोरमेशन सेंटर फॉर इंडिया एंड भूटान के सहयोग से तैयार किया गया है। मुंबई के स्टूडियो में अमिताभ बच्चन ने आठ से नौ घंटे लगातार काम करके मुफ्त में रिकॉर्ड किया है।
लंबे समय से मूक बधिरों की मांग थी कि स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस पर उनके लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, लेकिन दूरदर्शन पर भाषण को ही ट्रांसलेट किया जाता है।
यह पहला मौका होगा जब अभिताभ बच्चन स्वयं स्वतंत्रता दिवस से पहले इन विशेष लोगों को आम लोगों की तर्ज पर समान अधिकार देते हुए राष्ट्रीय गीत समर्पित करेंगे।
पढें- गले लगाने के बहाने कान में ये क्या कह गईं रेखा, हैरान सा मुंह बनाकर खड़ी रहीं जया