फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan sent legal notice to kumar vishwas stealing poem of harivansh rai bachchan

कॉपी राइट मामले में कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को दिया ये जवाब

Wed, 12 Jul 2017 06:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 12 Jul 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan sent legal notice to kumar vishwas stealing poem of harivansh rai bachchan
अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन और आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास का ट्विटर वॉर शुरू हो चुका है। दरअसल, कुमार विश्वास ने अमिताभ के पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता गाई और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया था।

विज्ञापन


इसी के चलते उन्होंने कुमार को ट्वीट किया था। इसमें अमिताभ ने लिखा था कि वो कॉपीराइट मामले के चलते कुमार विश्वास को लीगर नोटिस भेजेंगे।

अमिताभ ने लिखा, 'ये कॉपीराइट का उलंघन है। हमारा लीगल डिपार्टमेंट इस पर एक्शन लेगा।
अब कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जवाब दिया और लिखा, 'सभी कवियों से मुझे इसके लिए प्रशंसा मिली लेकिन आपसे नोटिस। बाबूजी को श्रद्धांजलि देने वाले ट्वीट डिलीट कर रहा हूं। साथ ही मांगने पर 32 रुपए भेज रहा हूं जो इससे कमाए है।'
विज्ञापन



कुमार विश्वास ने हरिवंश राय बच्चन की 'नीड़ का निर्माण' कविता गाई थी और यूट्यूब पर अपलोड भी किया था। वो यूट्यूब पर 'तर्पण' नाम से अपने वीडियो शेयर करते हैं और 8 जुलाई को उन्होंने इस कविता को शेयर किया था। हालांकि कुमार विश्वास ने जब इस कविता को शेयर किया तो बकायदा हरिवंश राय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed