Jhund Ott Release: सुप्रीम कोर्ट से मिली अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ को राहत, आज ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को हरी झंडी दे दी है। फिल्म अब 6 मई को ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं पर कॉपीराइट के आरोप लगने के बाद ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट की ओर से ओटीटी पर रिलीज होने के लिए हरी झंडी मिल गई है। तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज के लिए तैयार है।
दरअसल, झुंड के निर्माताओं पर कॉपीराइट के आरोप लगे थे, जिसके बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी और सुनवाई के लिए 9 जून की अगली तारीख निर्धारित की थी। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट का फैसले पर रोक लगा दी है।
बता दें कि 'झुंड' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। वहीं कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ, कृष्ण कुमार, राज हिरेमठ, कृष्ण कुमार, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा, नागराज पोपटराव मंजुले और संदीप सिंह द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रिंकू राजगुरु, विक्की कादियान, गणेश देशमुख, आकाश ठोसर, किशोर कदम जैसे कलाकार मौजूद हैं।