{"_id":"65885577421e0f43c50342a3","slug":"amitabh-bachchan-greets-fans-at-outside-house-jalsa-sunday-darshan-kalki-2898-ad-star-video-viral-on-internet-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'जलसा' के बाहर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में किया फैंस का अभिवादन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: 'जलसा' के बाहर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में किया फैंस का अभिवादन
Sun, 24 Dec 2023 09:31 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:31 PM IST
सार
हर बार की तरह आज रविवार को भी बड़ी संख्या में अमिताभ बच्चन के चाहने वाले 'जलसा' के बाहर जमा हुए। बिग बी ने फैंस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने कई परियोजनाओं की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, एक बार फिर उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए व्यस्त काम से थोड़ा सा समय निकाला और उनसे मुलाकात की। दरअसल, शहंशाह अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर 'जलसा' के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। बिग बी का दीदार करने के लिए प्रशंसक भी शनिवार रात से ही उनके आवास के बाहर जुटने लगते हैं। हर बार की तरह इस रविवार भी बड़ी संख्या में अभिनेता के चाहने वाले 'जलसा' के बाहर जमा हुए।
विज्ञापन
फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने 'जलसा' के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़ से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। अमिताभ बच्चन ने अपनी झलक फैंस को दिखाई। इस दौरान बिग बी सफेद और काले जैकेट में नजर आए, वहीं उन्होंने काले पैंट के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं अभिनेता की झलक मिलते ही फैंस उत्साहित हो उठे और अपने मोबाइल के कैमरे में बिग बी की तस्वीर कैद करने लगे।
विज्ञापन
Animal: रणबीर कपूर को एनिमल में यह बात नहीं आई थी पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
बिग बी ने कहा- शुक्रिया
इस दौरान प्रशंसकों ने अमिताभ बच्चन को क्रिसमस की बधाई दी। वहीं, कुछ फैंस हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे, जिनमें अभिनेता की तस्वीरों के साथ 'मेरी क्रिसमस' लिखा हुआ था। अभिनेता ने हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन किया और अपार प्यार के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Arbaaz Khan Wedding: अर्पिता खान के घर शूरा से निकाह करने जा रहे अरबाज! सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी
बिग बी की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो बिग बी आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत' में नजर आए थे। अब वे अगली बार 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। उनके पास दीपिका पादुकोण की 'द इंटर्न' भी है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मनाया 'डंकी' की सफलता का जश्न, 'मन्नत' से खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद