फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda says I am not good in acting has got no film offers so far

Navya Naveli: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- आज तक नहीं मिला फिल्म का ऑफर

Tue, 24 Jan 2023 11:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Jan 2023 11:03 PM IST
सार

नव्या नवेली ने इंटरव्यू में फिल्मों में अपने काम न करने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय की दुनिया में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
Amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda says I am not good in acting has got no film offers so far
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में अपना करियर बनाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। नव्या नवेली ने इंटरव्यू में फिल्मों में अपने काम न करने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय की दुनिया में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। इसके साथ ही नव्या ने यह भी खुलासा किया कि आज तक उन्हें कोई भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है।

विज्ञापन

Amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda says I am not good in acting has got no film offers so far
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान नव्या नवेली ने कहा, 'सच कहूं तो मैं एक्टिंग में बिल्कुल भी अच्छी नहीं हूं। मुझे लगता है कि आपको वह नहीं करना चाहिए, जिसमें आप ठीक नहीं हैं। आपको वह करना चाहिए, जिसके लिए आप सौ प्रतिशत पैशनेट हैं। फिल्में वह जगह नहीं है, जिसके लिए मैं पैशनेट हूं। मुझे लगता है कि मैं वह कर रही हूं, जो मुझे पसंद है। मैं एक्टिंग में बिल्कुल अच्छी नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं किसी और फील्ड में अच्छी हूं। मुझे लगता है कि मैं वही कर रही हूं, जिसमें मैं अच्छी हूं।

Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda says I am not good in acting has got no film offers so far
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान नव्या ने फिल्मों में आज तक काम न करने के बारे में भी खुलासा किया है। नव्या ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले होंगे। मुझे आज तक एक भी फिल्म का ऑफर नहीं आया है और यह बहुत चौंका देने वाली बात है।

Oscar Nominations 2023: 'ऑल दैट ब्रीथ्स' डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकित, जानें इसकी कहानी

विज्ञापन

Amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda says I am not good in acting has got no film offers so far
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram

नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन की बेटी हैं। नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने पॉडकास्ट को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। नव्या अपना फैमिली बिजनेस भी संभाल रही हैं। इसके साथ ही वह ऑनलाइन हेल्थ केयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर भी हैं।

Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed