फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Sana says channel made Abhijeet Sawant win Indian Idol Block my voting lines political influence involved

Amit Sana: राजनीतिक प्रभाव से 'इंडियन आइडल' जीते अभिजीत सावंत, अमित साना ने 19 साल बाद खोला अपनी हार का राज

Thu, 16 Nov 2023 09:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Nov 2023 09:47 PM IST
सार

'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के उपविजेता अमित साना ने चैनल पर उनके खिलाफ पक्षपात करने और अभिजीत सावंत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभिजीत को शो जिताने में काफी राजनीतिक प्रभाव था।

विज्ञापन
Amit Sana says channel made Abhijeet Sawant win Indian Idol Block my voting lines political influence involved
अमित साना-अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन आइडल' भारतीय दर्शकों के जरिए पसंद किया जाने वाला सबसे खास सिंगिंग रियलिटी शो है। इंडियन आइडल के पहले सीजन ने दर्शकों के रियलिटी शो देखने के तरीके को बदल दिया। शो के प्रशंसकों को खिताब के लिए अभिजीत सावंत और अमित साना के बीच की कड़ी लड़ाई अब तक याद है। अब इसके पहले सीजन के 19 साल बाद शो के उपविजेता अमित साना ने चैनल पर उनके खिलाफ पक्षपात करने और अभिजीत सावंत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभिजीत को शो जिताने में काफी राजनीतिक प्रभाव था।

विज्ञापन


अमित के साथ हुआ पक्षपात
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अमित सना ने कहा कि 'इंडियन आइडल' चाहता था कि अभिजीत सावंत शो जीते। उन्होंने यह भी कहा कि शो का टर्निंग पॉइंट तब था, जब शिल्पा शेट्टी ने अभिजीत की मुस्कान की काफी तारीफ की थी। उसके बाद बहुत सी चीजें बदल गईं। फिर उन्हें गंभीरता से लिया जाने लगा। अमित चैनल पर अभिजीत के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी वोटिंग लाइनें आखिरी दिन से दो दिन पहले ब्लॉक हो गईं। ये अपने आप ब्लॉक नहीं होती हैं।
विज्ञापन

Alia Bhatt 2024: ‘कॉफी विद करण’ में नहीं मिले इन सवालों के जवाब, ‘जिगरा’ के बाद आलिया की ये फिल्में कतार में?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हुई अभिजीत की जीत
इसके बाद अमित ने आरोप लगाया कि अभिजीत की जीत राजनीतिक प्रभाव से हुई है। उन्होंने कहा, "बहुत से लोग कहते हैं कि उस समय के दौरान कुछ राजनीतिक प्रभाव शामिल था, लेकिन यह सब सिर्फ पाखंड है। मैंने इस पर स्वयं शोध नहीं किया है।"
Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' में स्टार किड्स को कास्ट करने से पहले असमंजस में थीं जोया, इस कारण किया था काफी विचार

अभिजीत के साथ है दोस्ती का रिश्ता
हालांकि, बाद में उन्होंने चैनल के कदम को भी सही ठहराते हुए कहा कि उन्हें भी विजेता चुनने से पहले कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अभिजीत सावंत से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों अभी भी एक मजबूत बंधन साझा करते हैं और 19 साल बाद इस मामले को उठाने पर उन्हें बुरा लग रहा है।
Ramiz Raja: मां-पिता के लिए मसाबा ने पूर्व PAK क्रिकेटर को फटकारा, जानिए नीना गुप्ता-विव रिचर्ड्स की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed