{"_id":"d10ab68c1f5def357931090ef5987ac6","slug":"amir-khan-said-salman-is-best-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने की सलमान की जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने की सलमान की जमकर तारीफ
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:38 AM IST
विज्ञापन
सुपरस्टार आमिर खान ने अपने दोस्त अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज 'बजरंगी भाईजान' को कमाल की फिल्म बताया।
आमिर ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'बजरंगी भाईजान' देखी। कमाल की फिल्म है। सलमान की अब तक की सबसे बढ़िया फिल्म और सलमान का अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन।'
बीते शुक्रवार रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' ने बाॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है।
आमिर ने आगे लिखा, 'शानदार कहानी, बेहतरीन पटकथा, दिल छू लेने वाले संवाद, कमाल का लेखन।'

बजरंगी भाईजान को बताया कमाल की फिल्म
आमिर ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने जो फिल्म बनाई है, वह बेहद खास है। उन्होंने फिल्म में बधिर पाकिस्तानी बच्ची की भूमिका निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा की भी तारीफ की और लिखा, 'उस प्यारी बच्ची ने बहुत बढ़िया काम किया है। वह आपका दिल चुरा लेती है।'