{"_id":"65e95beec9f3c034bc05fca7","slug":"ameesha-patel-cheque-bounce-case-actress-ready-to-pay-rs-2-75-cr-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: अमीषा पटेल के चेक बाउंस केस में नया अपडेट, अभिनेत्री को देने होंगे इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ameesha Patel: अमीषा पटेल के चेक बाउंस केस में नया अपडेट, अभिनेत्री को देने होंगे इतने करोड़ रुपये
Thu, 07 Mar 2024 11:47 AM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:47 AM IST
सार
चेक बाउंस केस में न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई की गई। इस दौरान अमीषा पटेल बकाया राशि की रकम देने के लिए राजी हो गई हैं।
विज्ञापन
ameesha patel
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाॅलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस के एक मामले में बकाया राशि देने को तैयार हो गई हैं। चेक बाउंस केस में न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई की गई। इस दौरान अमीषा पटेल बकाया राशि की रकम देने के लिए राजी हो गई हैं। आपसी समझौते के आधार पर पांच किस्तों में 2.75 करोड़ रुपये शिकायतकर्ता को देने होंगे।
पांच किस्तों में देंगी बकाया राशि
अमीषा आपसी समझौते पर यह राशि देने को तैयार हो गई हैं। यह राशि शिकायतकर्ता अजय सिंह को दी जाएगी। अमीषा ने जो समझौता किया है, उसके मुताबिक वह पांच किस्तों में इस रकम को चुकाएंगी। पांच किस्तों में 2.75 करोड़ रुपये देने होंगे। अदालत में अमीषा पटेल के अधिवक्ता जय प्रकाश ने यह जानकारी दी। कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए अदालत ने अगले दिन गुरुवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया। यह निर्देश इसलिए दिया गया, ताकि अमीषा खुद समझौता पत्र पर अपने दस्तखत कर सकें।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को कंगना का सुझाव, अभिनेत्री ने साझा किया अपना भी अनुभव
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान हुआ विरोध
वहीं, अमीषा के अधिवक्ता द्वारा इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख देने की मांग की गई। उन्होंने अदालत से 13 मार्च को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित करने की मांग की। हालांकि, दूसरी तरफ से इसका विरोध किया गया। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के अधिवक्ता विजयालक्ष्मी श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया। वह आगे समय मांगे जाने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं थे। इस केस के अलावा,अमीषा की फिल्मों की बात करें, तो उनकी पिछली फिल्म गदर का सीक्वल थी, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय के लिए तारीफ पाई। उनकी आगामी फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ है। इसमें अमीषा का रोल अभी तक के निभाए गए किरदारों से कुछ हटकर है।
यह भी पढ़ें: R. Madhwan: आखिर क्या हुआ था आर. माधवन के साथ, जब पता चला निभाना है विलेन का रोल