फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Samwad Haryana 2025 Arshad Warsi Shares A Major Update On Asur 3 He Will Start Shooting Very Soon

अरशद वारसी ने किया ‘असुर 3’ का एलान, अमर उजाला संवाद में नए सीजन पर दी बड़ी अपडेट

Wed, 17 Dec 2025 05:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 17 Dec 2025 05:03 PM IST
सार

Arshad Warsi Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे अरशद वारसी ने ‘असुर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया। जानिए एक्टर ने साझा की क्या जानकारी…

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Haryana 2025 Arshad Warsi Shares A Major Update On Asur 3 He Will Start Shooting Very Soon
अमर उजाला संवाद में पहुंचे अरशद वारसी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

अभिनेता अरशद वारसी हरियाणा के गुरुग्राम में हो रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने सिनेमा और अपने करियर को लेकर बात की। बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपनी लोकप्रिय सीरीज असुर को लेकर भी बड़ी अपडेट साझा की। जानिए एक्टर ने क्या बताया…

विज्ञापन

जल्द ही तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे अरशद
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान जब अरशद वारसी से उनके लोकप्रिय शो ‘असुर’ को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने इसके बारे में बड़ी अपडेट साझा की। एक्टर ने बताया कि वो जल्द ही सीजन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अरशद ने कहा कि यह बहुत ही मुश्किल स्क्रिप्ट है लिखने में भी और एक्टिंग के लिहाज से भी। ये साइंस और मायथोलॉजी का ऐसा मिश्रण है, जिसमें आप कहीं भी न तो चूक सकते हैं और न ही लोगों से झूठ बोल सकते हैं। हम इसमें कोई भी मनगढ़ंत बातें नहीं कर सकते।

विज्ञापन


2020 में आया था पहला सीजन
‘असुर’ एक साइंस-मायथोलॉजिकल शो है। इस शो का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसे काफी पसंद किया गया था। सीरीज की कहानी और इसका कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आया था। यही कारण था कि इसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा था। इसके बाद शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया गया। दूसरा सीजन तीन साल बाद साल 2023 में रिलीज हुआ था। पहले सीजन को दूसरे सीजन से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया गया था। इसके बाद से ही फैंस तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब अरशद वारसी ने ये साफ कर दिया है कि सीजन 3 बन रहा है और वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। अरशद वारसी के इस एलान के बाद फैंस ‘असुर 3’ के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं। शो में अरशद वारसी के साथ बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed