{"_id":"65685a9d4245213669054e43","slug":"amar-ujala-samvad-2023-sam-bahadur-star-vicky-kaushal-said-on-patriotic-films-our-country-has-rich-history-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: 'एवेंजर्स की जरूरत दूसरे देशों को, हमारे पास पहले से हैं, लीजेंड्स पर बनीं फिल्मों पर बोले विक्की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: 'एवेंजर्स की जरूरत दूसरे देशों को, हमारे पास पहले से हैं, लीजेंड्स पर बनीं फिल्मों पर बोले विक्की
Thu, 30 Nov 2023 03:19 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 30 Nov 2023 03:19 PM IST
सार
अभिनेता फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिनेता ने इस फिल्म के अलावा कई अन्य पहलुओं पर दिलचस्प बातचीत की।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चल रहे अमर उजाला संवाद 2023 कार्यक्रम में आज खेल, उद्योग, शिक्षा और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां पहुंची हैं। अभिनेता विक्की कौशल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। अभिनेता फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिनेता ने इस फिल्म के अलावा कई अन्य पहलुओं पर दिलचस्प बातचीत की।
देशभक्ति से जुड़ी फिल्में ज्यादा पसंद करने पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में, अमर उजाला संवाद में विक्की कौशल से पूछा गया कि क्या लोग देशभक्ति से जुड़ी फिल्में अब ज्यादा पसंद करने लगे हैं? इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, मैं इसे सिर्फ देशभक्ति के सांचे में नहीं रखना चाहूंगा। हमारे देश का बहुत समृद्ध इतिहास है। दूसरे देशों को एवेंजर्स क्रिएट करने की जरूरत है, लेकिन हमारे देश में तो एवेंजर्स जैसी हस्तियां रही हैं। हमें क्रिएट करने की जरूरत नहीं है, हमें उनका योगदान दिखाने की जरूरत है। मेरे काम के जरिए मुझे जब भी ऐसा मौका मिलेगा, तब मैं सीखूंगा, लोगों को भी उस बारे में बताऊंगा और वह किरदार अदा कर देश की सेवा करना चाहूंगा।
सैम बहादुर को बाकी फिल्मों से अलग बताते हैं विक्की
विक्की से आगे पूछा गया कि 'सैम बहादुर' की कहानी और गानों में देश प्रेम झलक रहा है। क्या कहेंगे इस बारे में? इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'सैम बहादुर' को एक बात बाकी फिल्मों से अलग करती है, वह है इसकी प्रामाणिकता। मेघना गुलजार ने इस पर बहुत मेहनत की है। इस फिल्म के गाने 'बढ़ते चलो' में सारे 'वॉर-क्राय' हैं। गुलजार साहब ने यह गाना लिखा है। फ्रेम में जो फौजी नजर आते हैं, वो सभी असली फौजी हैं, सिर्फ मैं वहां रियल फौजी नहीं था। डायरेक्टर जैसे ही कट बोलता था, तब मैं फौजियों से कहता था कि साहब कुछ हो जाएं तो बता दें।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' के साथ होगी। यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित है और मेघना गुलजार, गुलजार, भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव द्वारा सह-लिखित है।
Bollywood Films: ए सर्टिफिकेकट के बावजूद इन फिल्मों ने गाड़े सफलता के झंडे, 'एनिमल' भी रचेगी इतिहास?