{"_id":"61b9cb38a8b2145aa3290a3a","slug":"aliabhatt-and-ayanmukerji-visit-gurudwara-bangla-sahib-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt AyanMukerji: फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर जारी होने से पहले बंगला साहिब पहुंचें आलिया-अयान, देखें तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt AyanMukerji: फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर जारी होने से पहले बंगला साहिब पहुंचें आलिया-अयान, देखें तस्वीर
Wed, 15 Dec 2021 04:35 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:35 PM IST
सार
फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर जारी होने से पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता अयान मुखर्जी बुधवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचें। गौरतलब है कि इस फिल्म का मोशन पोस्टर आज शाम जारी होगा।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और अयान
- फोटो : मुंबई
विस्तार
फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर जारी होने से पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता अयान मुखर्जी बुधवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचें। गौरतलब है कि इस फिल्म का मोशन पोस्टर आज शाम जारी होगा।
विज्ञापन
बुधवार शाम 5:15 बजे जारी होगा फिल्म का मोशन पोस्टर
इस फिल्म का मोशन पोस्टर आज शाम 5ः15 बजे जारी होगा। जिसे नई दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। दर्शक शाम 5ः15 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब और ब्रह्मास्त्र के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउंट के जरिए इस लाइव स्ट्रीमिंग में हिस्सा ले सकेंगे। बीते तीन सालों से बन रही यह फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ब्रह्मास्त्र' को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। भारी भरकम बजट से बन रही यह फिल्म बीते साल रिलीज की जानी थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते यह संभव नहीं हो सका। ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स की माने तो यह फिल्म देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी। उन्होंने संकेत किया इसका बजट 300 करोड़ से अधिक भी हो सकता है। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि यह बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म होगी जिसमें रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है, जबकि आलिया भट्ट फिल्म में ईशा नाम के किरदार में दिखाई देंगी।