आलिया भट्ट उल्टे हाथ से क्यों कर रहीं हैं अपने काम!
तमिलनाडु के कुन्नूर में अपनी फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रही आलिया भट्ट इन दिनों चोट से जूझ रहीं हैं। शूटिंग के दौरान आलिया के दाहिने कंधे में चोट आ गई इसके बाद से उनका दाहिना हाथ काम नहीं कर रहा हैं।
इस पर आलिया के सामने ये दिक्कत आ गई है कि वो ट्वीट कैसे करें। लेकिन आलिया अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती है इसलिए बांए हाथ से ही ट्वीट कर रही हैं। ये जानकारी खुद आलिया ने ही ट्वीट करके दी है।
आलिया ने ट्वीट करके कहा कि 'उनकी चोट दो हफ्तों में ठीक हो जाएगी। आप सभी की दुआओं का शुक्रिया। लेकिन फिलहाल वो लेफ्टी हो गईं हैं। आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी ट्वीट कर लोगों का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
ये है आलिया का ट्वीट
Thank you all for your wishes.. Shoulder injury at an early stage.. No stress I shall be fit and fine in 2 weeks!!! Time to become a lefty;)
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 22, 2015
'कपूर एंड संस' की शूटिंग में हो सकती है देर
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से 'कपूर एंड संस' की शूटिंग के लिए कन्नुर में है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरूआती दौर में ही है। ऐसे में आलिया की चोट की वजह से फिल्म की शूटिंग में देर हो सकती है।
हालांकि आलिया का कहना है कि वो दो सप्ताह में ठाक हो जाएंगी। लेकिन आलिया की चोट ज्यादा समय भी ले सकती है ऐसे में फिल्म की शूटिंग आगे टालनी पड़ सकती है। इससे डेट्स को लेकर भी समस्याएं हो सकती हैं।