फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt mother soni razdan remember old memories shares video on social media

Social Media: प्यार भरी निगाहों से महेश भट्ट को देखती दिखीं सोनी राजदान, आलिया भट्ट ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 12 Dec 2021 06:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 12 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

आलिया भट्ट तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन आलिया की तरह ही उनकी मां भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के साथ-साथ अक्सर अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सोनी राजदान ने अपने सोसक मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर साझा किया।

विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan remember old memories shares video on social media
सोनी राजदान- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन आलिया की तरह ही उनकी मां भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के साथ-साथ अक्सर अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सोनी राजदान ने अपने सोसक मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर साझा किया। इस वीडियो में सोनी राजदान के अलावा पति महेश भट्ट, बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट है। इसमें आलिया के बचपन से लेकर सोनी राजदान की युवावस्था की वीडियो है।

विज्ञापन


आलिया भट्ट ने दी तस्वीर पर ये प्रतिक्रिया

अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को सोशल पर साझा करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा, ‘जब हम युवा था और आज से काफी ज्यादा जवान थे। इस वीडियों में सोनी राजदान की अपने परिवार संग पार्टी करते हुए कई तस्वीरें है तो वहीं दूसरी तस्वीर में नन्हीं आलिया अपनी मां की गोद में बड़े ही प्यार से बैठी हैं। मां द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओह माय’।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

विज्ञापन
विज्ञापन

alia bhatt mother soni razdan remember old memories shares video on social media
सोनी राजदान - फोटो : instagram/sonirazdan

सोनी राजदान महेश भट्ट को एक टूक देखती दिखीं

सोनी राजदान की इस वीडियो में अभिनेत्री बड़े ही प्यार से महेश भट्ट को एक टूक देखती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया अपनी मां को केक खिलाती हुई दिख रही हैं। सोनी राजदान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया ये वीडियो मोंटाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस जमकर इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

alia bhatt mother soni razdan remember old memories shares video on social media
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : instagram/maheshfilm

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया कमेंट

सोनी राजदान की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह सोनी आंटी, बहुत ही क्यूट तस्वीरें हैं, पुराने दिन अच्छे थे। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत ही खूबसूरत है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘छोटा बेबी आलू’। बता दें कि आलिया भट्ट जब छोटी थीं तो वो काफी गोल-मटोल थीं और उन्हें उनके परिवार में सब प्यार से आलू बुलाते हैं।

alia bhatt mother soni razdan remember old memories shares video on social media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं आलिया

आलिया भट्ट इन दिनो अपनी आगामी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म हिन्दी तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed