फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt get death threat for money

मुट्ठी भर फिल्में करने वाली आलिया को पैसों के लिए मिली धमकी? ये बात हजम नहीं हुई!

Thu, 02 Mar 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 02 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt get death threat for money
अाल‌िया भ्‍ाट्ट
हाल ही में आलिया भट्ट को पैसों के लिए जान से मारने की धमकी चर्चा में है। लेकिन जानकार ये सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर क्यों कोई महज 50 लाख रुपए के लिए आलिया औऱ उसके खानदान को जान से मारना चाहेगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों आलिया भट्ट को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। आलिया ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा है नई हीरोइनों उनके आगे फीकी पड़ गई हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने 9 फिल्में की हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि  मुट्ठी भर फिल्मों में ही वो इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। क्या मामला केवल पैैसे का है या बात कुछ अलग है।
विज्ञापन


हाल ही में किसी अनजान शख्स ने उनके पिता को कॉल किया और कहा कि वो आलिया को गोलियों से भून देगा। इतना ही नहीं उस शख्स ने भट्ट साहब और उनकी पत्नी सोनी राजदान को भी जान से मारने की धमकी दी। महेश भट्ट को तो पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन आलिया को इस तरह की धमकी मिलना चौंकाने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। अब वो अपनी नौवीं फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का प्रमोशन कर रही हैं। इसके बीच में उन्होंने 'हाईवे', '2 स्टेट', 'डियर जिंदगी' और 'उड़ता पंजाब' जैसी हिट फिल्में दीं। भले ही आलिया बॉलीवुड में तेजी से चमकीं हों लेकिन उनकी एक-दो फिल्में फ्लॉप भी हुईं।

मुट्ठी भर फिल्में करने वाली आलिया को पैसों के लिए मिली धमकी, ये बात हजम नहीं हुई!

alia bhatt get death threat for money
अाल‌िया भ्‍ाट्ट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी। यहां ये बात गौर करने की है कि आठ-नौ फिल्में करके आलिया ने कितना पैसा कमा लिया है कि अंडरवर्ल्ड उनसे फिरौती मांगने लगा। हालांकि फिलहाल मांग सिर्फ 50 लाख रपए की थी लेकिन ये मांग बढ़ भी सकती है। 

आपको बता दें कि भट्ट परिवार का अंडरवर्ल्ड से गहरा नाता रहा है। महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का कनेक्‍शन आतंकवादी डेविड हेडली से था। इसके बाद राहुल पुलिस के शिकंजे में फंस गए थे। इसी के चलते महेश भट्ट को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। तब पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

एक दौर था जब हीरो-हीरोइन को थोड़ी सी सक्सेस पाते ही  पैसों को लेकर धमकी मिलने लगती थी। आलिया को धमकी मिलने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिर से फिरौती का जमाना लौट आया है। क्या फिर से हमारे चहेते हीरो-हीरोइन को धमकियों के डर के साए में जीना होगा? ये एक बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed