{"_id":"5e060e608ebc3e87ce3eb2cd","slug":"alia-bhatt-film-gangubai-kathiawadi-will-release-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आलिया ने भंसाली को माना अपना सेंटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस दिन रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आलिया ने भंसाली को माना अपना सेंटा
Fri, 27 Dec 2019 07:30 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt
- फोटो : Instagram
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसकी जानकारी आलिया ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए इस जानकारी पर मोहर लगाई है। उन्होंने अपनी वैनिटी वैन के बाहर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर गंगूबाई लिखा नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'देखिए इस साल सांता ने मुझे क्या दिया है।' गौरतलब है कि आलिया लंबे समय से संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती थी। कई मौकों पर वह बता चुकी हैं कि वह एक ऐसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहती हैं जो कि महिला प्रधान हो और उसका किरदार भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' या उनकी किसी दूसरी पीरियड ड्रामा फिल्मों जैसा सशक्त हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Look what Santa gave me this year 📽❤️
A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on
विज्ञापन
वहीं 'गंगूबाई...' के बाद संजय लीला भंसाली का अगला प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' होने वाला है। 'बैजू बावरा' एक युवा संगीतकार की बदले की कहानी पर आधारित होगी। संगीत के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म दिवाली 2021 में रिलीज होगी। गौरतलब है कि बीते दिनों भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर सुर्खियों में थे। इस फिल्म में पहले सलमान खान और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाले थे लेकिन फिर सलमान के साथ कुछ मसलों पर आपसी रजामंदी ना बन पाने के कारण यह फिल्म ठंडे बिस्तर में चली गई। हालांकि भंसाली ने आलिया को निराश नहीं होने दिया और उनके साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की घोषणा की। गंगूबाई काठियावाड़ी' सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पढ़ें: 2020 में एंट्री मारेगा एक और सुपरहीरो, दुश्मनों का होगा जड़ से खात्मा