फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhat father mahesh bhatt blessed ranbir kapoor he hugs him pooja bhatt shared lovely picture

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: महेश भट्ट ने दामाद रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार, देखें ये दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच पूजा भट्ट ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो दिल छू लेने वाली हैं।

विज्ञापन
alia bhat father mahesh bhatt blessed ranbir kapoor he hugs him pooja bhatt shared lovely picture
ranbir kapoor and mahesh bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 14 अप्रैल को दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की। आलिया और रणबीर की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अपने करीबी लोगों के साथ शादी की रस्मों को इंजॉय कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूजा भट्ट ने शादी की नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें महेश भट्ट अपने दामाद रणबीर पर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणबीर अपने ससुर महेश भट्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर ने महेश भट्ट को गले लगाया हुआ है। इन तस्वीरों में रणबीर के चेहरे पर एक खूबसूरत स्माइल है लेकिन महेश भट्ट बेटी को विदा करने की वजह से भावुक हैं। इस तस्वीर के साथ पूजा भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'जब दिल से बोलने और सुनने की क्षमता हो तो बोलने की जरूरत नहीं होती।' पूजा भट्ट द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें सभी लोग एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान, दोनों बेटियां, बेटा राहुल भट्ट और बाकी सब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया था। इसके अलावा, पूजा भट्ट ने आलिया और रणबीर की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed