फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ali fazal share special photo and update on shoot of Mirzapur The Film

अली फजल ने 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट से शेयर की दिलचस्प तस्वीर, फैंस ने पूछा- 'अरे स्वीटी भाभी जिंदा हैं...?'

Fri, 09 Jan 2026 06:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Jan 2026 06:14 PM IST
सार

Mirzapur The Film: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' की एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी सरप्राइज हो रहे हैं।

विज्ञापन
ali fazal share special photo and update on shoot of Mirzapur The Film
'मिर्जापुर द फिल्म' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अली फजल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित के किरदार से सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब इसी सीरीज की फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' के नाम से आ रही है, जिसके सेट की एक खास तस्वीर अली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

विज्ञापन

अली फजल का पोस्ट
अली फजल ने आज 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट से एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें फिल्म के वो स्टार्स भी नजर आ रहे हैं, जिनको 'मिर्जापुर' सीरीज में मार दिया गया था। इसी बात से फैंस हैरान हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं। एक फैन ने पूछा, 'बबलू कहां है?' एक दूसरे फैन ने पूछा, 'ये जीतू बहिया क्यूं हैं पीछे?' एक फैन ने पूछा, 'अरे स्वीटी भाभी जिंदा हैं?' वहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'सबको जिंदा देखकर बहुत राहत मिली।' 

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)


विज्ञापन
विज्ञापन

अली का नोट
अली ने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट से खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सीरीज के किरदारों की बात करें तो गुड्डू पंडित (अली फजल) के साथ गोलू (श्वेता त्रिपाठी), स्वीटी(श्रिया पिलगांवकर) और 'पंचायत' सीरीज के जितेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। अली ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी पुरानी टीम वापस आ गई है।' इसी के साथ अली ने आगे लिखा, 'गाने की शूटिंग को शानदार तरीके से पूरा किया है।'
विज्ञापन

'मिर्जापुर' सीरीज
'मिर्जापुर' वेब सीरीज में कालीन भैया (अखंडानंद त्रिपाठी) और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी, और बाद में गुड्डू पंडित प्रमुख डॉन और अपराधी सरगना बने, जो अवैध व्यापार और सत्ता के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मिर्जापुर क्षेत्र से मुख्तार अंसारी और ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल जैसे कई बाहुबली रहे हैं। 
 

'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
'मिर्जापुर द फिल्म' प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का बड़ा रूपांतरण है, जिसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू), दिव्येंदु (मुन्ना) जैसे पसंदीदा किरदार वापस आ रहे हैं और जितेंद्र कुमार (बबलू) जैसे नए कलाकार भी जुड़ रहे हैं, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed