Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने बेटे आरव पर किया बड़ा खुलासा, कहा- उसे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं
अक्षय ने खुलासा किया कि आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में अक्षय के साथ राम चरण भी शामिल हुए थे।
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आमतौर पर अपने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाले अक्षय कुमार ने आरव को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। दरअसल, एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में अक्षय कुमार हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने परिवार से जुड़ी बातों पर से पर्दा उठाया।
बातचीत के दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में अक्षय के साथ राम चरण भी शामिल हुए थे। राम चरण ने अपने घर में अपने पिता सुपरस्टार चिरंजीवी उनके आसपास के माहौल के बारे में बात की। वहीं अक्षय ने भी अपने घर के माहौल के बारे में लोगों को बताया।
Bipasha Basu: बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम रखा है बेहद खास, बोले- मां के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति...
Bhojpuri: डंबल छोड़ बेलन थामे नजर आईं भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, वीडियो देख फैंस बोले- सर्वगुण संपन्न
Bollywood Couples: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादीशुदा अभिनेताओं से रचाई शादी, मिला था 'घर तोड़ने वाली' का टैग