Akshay Kumar:'शंकरा' की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे अक्षय कुमार, जामा मस्जिद पर किए गए स्पॉट
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी जिस फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं, उसे 'शंकरा' कहा जा रहा है। सोमवार को एक्टर इसकी शूटिंग के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर अलग-अलग लोकेशन पर जाकर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में वह इसके लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। इसके बाद अब वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के जामा मस्जिद एरिया में स्पॉट किया गया। खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी जिस फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं, उसे 'शंकरा' कहा जा रहा है। सोमवार को एक्टर इसकी शूटिंग के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद पहुंचे। ट्विटर पर एक फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार डार्क ग्रे शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी को देख फैंस किस कदर चिल्लाने लगे।
Fimly Wrap: जगजाहिर हुआ नव्या-सिद्धांत का याराना और 'अजमेर 92' पर मंडराए विवाद के बादल, पढ़ें फिल्मी खबरें
किया फैंस का अभिवादन
अक्षय कुमार ने भी फैंस को निराश नहीं किया। एक दुकान की ओर जाते हुए उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिनंदन किया। बाद में अपनी कार की ओर बढ़ते हुए भी अक्षय कुमार ने पूरी गर्मजोशी से फैंस का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने केदारनाथ, बद्रीनाथ और जागेश्वर धाम में आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की।
Superstar #AkshayKumar sir was recently spotted near Jama Masjid, in Delhi for the shoot of his new movie tentative title #Shankara! pic.twitter.com/KnFmyhEogL
— Shivam (@PredictionSmp) June 5, 2023
इन फिल्मों में आएंगे नजर
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह 'ओह माय गॉड 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'हेरा फेरी' की तीसरी किश्त में भी सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
South Actors: इन साउथ सितारों के नाम हैं सबसे ज्यादा हिट देने का रिकॉर्ड, एक अभिनेता तो लगा चुका है सेंचुरी