{"_id":"59b35daf4f1c1be87f8b524b","slug":"akshay-kumar-shares-the-first-poster-of-gold-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोल्ड' का पोस्टर रिलीज, अक्षय के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोल्ड' का पोस्टर रिलीज, अक्षय के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अक्षय कुमार अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार गिफ्ट दिया है। दरअसल, अक्षय ने अपनी फिल्म 'गोल्ड' का पोस्टर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
अक्षय ने ये पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'सबकी सिल्वर इनिंग होती है लेकिन आपके प्यार की मेरी गोल्ड इनिंग है। मेरी उम्र भी गोल्ड हो गई है। ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
पढ़ें- अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक मंदिर ले जाते थे अक्षय कुमार, वहां ले जाकर बोलते थे ये बात
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर-एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर पोस्टर शेयर करते हैं। लेकिन ये पोस्टर अक्षय कुमार के बर्थडे पर रिलीज कर उन्हें समर्पित किया गया है। बता दें कि ये फिल्म 'बलबीर सिंह' की जिंदगी पर आधारित है।
Every cloud has a silver lining bt with ur love my clouds got a lining of Gold!As my age #TurnsGold,here's the poster of a film close to my❤ pic.twitter.com/TQiaYkbWXs
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 8, 2017
बलबीर सिंह ने 1948 में लंदन में हुए ओलंपिक्स में भारत को हॉकी मैच जितवाया था। ये फिल्म सिर्फ मैच के बारे में ही नहीं बल्कि प्लेयर्स की जिंदगी के भी करीब ले जाएगी। इस फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साद और सनी कौशल नजर आएंगे। इस फिल्म को रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में मौनी और अक्षय रोमांस करते नजर आएंगे।