फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar says OMG 2 was made for teenagers and schools audience start petition to get film UA certificate

Akshay Kumar: 'ए' सर्टिफिकेट हटाकर 'यूए' करना चाहिए', 'ओएमजी 2' देखकर सेंसर बोर्ड से गुजारिश कर रहे दर्शक

Mon, 14 Aug 2023 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस बात को मुखर होकर बोल रहे हैं कि यह एक वैचारिक फिल्म है जो मनोरंजक होने के साथ-साथ एक विषय पर भी चर्चा करती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar says OMG 2 was made for teenagers and schools audience start petition to get film UA certificate
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों के बीच भी फिल्म काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म देखकर लौट रहे तमाम दर्शक, युवा वयस्क और यहां तक कि माता-पिता भी सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को दिए गए 'ए' सर्टिफिकेट से असहमति जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म 'यूए' सर्टिफिकेट की हकदार है। 

विज्ञापन


अभिभावकों ने कही याचिका डालने की बात
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस बात को मुखर होकर बोल रहे हैं कि यह एक वैचारिक फिल्म है जो मनोरंजक होने के साथ-साथ एक विषय पर भी चर्चा करती है। बेशक 'ओएमजी 2' 'यूए' सर्टिफिकेट दिए जाने की हकदार है। हाल ही में, फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे अक्षय कुमार के सामने भी दर्शकों ने यह बात रखी। इतना ही नहीं, स्क्रीनिंग के दौरान वहां मौजूद कुछ अभिभावकों ने तो यह तक कहा कि सेंसर बोर्ड से 'ए' रेटिंग को हटवाने के लिए हमें याचिका डालनी चाहिए।
विज्ञापन

Nushratt Bharuccha Interview: ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या की एंट्री पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने कही यह बात
बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार एक स्क्रीनिंग में शामिल हुए। यहां उनकी फिल्म को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस दौरान जब ऑडियंस ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने पर गुस्सा जाहिर किया तो अक्षय कुमार ने भी कहा कि यह फिल्म किशोर उम्र के बच्चों के लिए ही मुख्य रूप से बनाई गई थी। स्कूल में भी यह फिल्म दिखाई जानी चाहिए। एक्टर की इस बात पर वहां मौजूद लोग भी सहमत नजर आए।
Actress: इन हसीनाओं की कमसिन कमरिया का राज है 'नो गेहूं', जानें किस आटे की रोटी खाती हैं आपकी फेवरेट एक्ट्रेस

बॉक्स ऑफिस पर मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
बता दें कि 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की 'गदर 2' से चल रहा है। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस फिल्म ने 43.56 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Shammi Kapoor: एक दिन में 100-100 सिगरेट पी जाने वाले एक्टर की कहानी, जिसके जैसा दूसरा कोई नहीं बन पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed