फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar saves dragonfly life wife Twinkle khanna says You do it often enough for me too

Instagram: अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह दी जिंदगी जीने की सीख, पत्नी ट्विंकल खन्ना हो गईं फैन; कह दी ये बात

Sun, 10 Apr 2022 03:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 03:56 PM IST
सार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्सर अक्षय कुमार अपनी दयालुता का परिचय देते रहते हैं। वह जीव-जंतुओं से भी खासा लगाव रखते हैं। अब उन्होंने एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar saves dragonfly life wife Twinkle khanna says You do it often enough for me too
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : insta

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी तो हैं हीं, वह असल जीवन में भी खिलाड़ी हैं। अक्सर अक्षय अपनी दयालुता का परिचय देते रहते हैं। वह जीव-जंतुओं से भी खासा लगाव रखते हैं। अब उन्होंने एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह ड्रैगनफ्लाई (कीट) की जान बचाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस तो उनकी तारीफ कर रहे हैं, पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनकी फैन हो गई हैं और उन्होंने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कैप्शन सी दिया जिंदगी जीने का नजरिया
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पानी में भीगी हुई ड्रैगनफ्लाई के पंखों को फूंक कर सुखाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह छोटा सा दोस्त आज सुबह स्विमिंग पूल में फिसल गया और उसे मदद की ज़रूरत थी। थोडा सा धैर्य, थोड़ी सी चीयरिंग...और वह उड़ गया। क्या हम सभी को जीवन में इसकी आवश्यकता नहीं है - दिल में आशा, जीने की इच्छा और उड़ने के लिए पंख।' देखें वीडियो...


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विंकल ने दी खास प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी खास कमेंट किया है। अभिनेत्री ने अपने पति अक्षय की तारीफ में लिखा, 'आप अक्सर मेरे लिए भी बहुत करते हैं'। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। एक फैन ने ट्विंकल खन्ना के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, 'क्या आप भी इसी तरह स्वीमिंग पूल में गिर गई थीं'। अक्षय की इस पोस्ट पर यूजर उनकी जमकर तारीफ कर  रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed