फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar roast kapil sharma for his outfit and pulls his leg for flirting with nora fatehi

Akshay Kumar: नोरा फतेही से फ्लर्ट करने पर अक्षय ने कपिल को किया ऐसा रोस्ट, जिसे सुन छूटी सबकी हंसी

Wed, 22 Feb 2023 12:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 22 Feb 2023 12:25 AM IST
सार

अक्षय कुमार जल्द ही सोनम बाजवा, मौनी रॉय, दिशा पटानी और नोरा फतेही के साथ द एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका जाएंगे। इसी के प्रमोशन के लिए पूरी टीम 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। इस दौरान सभी खूब मजाक मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
Akshay Kumar roast kapil sharma for his outfit and pulls his leg for flirting with nora fatehi
अक्षय कुमार - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म के सिलसिले में कई बार कपिल शर्मा के शो में आ चुके हैं। अक्षय के शो में आने से शो की रौनक बढ़ जाती है। आमतौर पर कपिल के ह्यूमर के सामने बड़े-बड़े स्टार्स की बोलती बंद हो जाती है लेकिन अक्षय तो हमेशा उन पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं। आने वाले वीकेंड पर अक्षय एक बार फिर से कपिल शर्मा शो में धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन

अक्षय के साथ इस शो में मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और नोरा फतेही यह सभी अभिनेत्रियां एक साथ आएंगे। बता दें कि शो के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय कुमार सेट की बालकनी से शानदार एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं, जिसमें कपिल शर्मा अपने शो में सभी स्टार्स का मजेदार अंदाज में स्वागत करते हुए कहते हैं, 'लड़कियां, दिल से आपका स्वागत है'। तभी इस बीच अक्षय कपिल को टोकते हुए कहते हैं, 'इनका स्वागत दिल से, मेरा क्या घुटने से करेगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल नोरा से फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, 'नोरा हमारा पिछले जन्म का रिश्ता है, हमने सेम मैचिंग पहना है'। तब अक्षय फिर से कमेंट करते हुए कपिल को रोस्ट करते हैं, 'बड़ा मैचिंग हो रहा है, खुद इंद्रधनुष बनकर आ गया है।' इतना सुनते ही सभी ठहाके लगाने लगते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

बता दें कि अक्षय कुमार प्रमोशन के सिलसिले में अपनी पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और नोरा फतेही यह सभी अभिनेत्रियां एक साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: कृति को 'मधुबाला' कहना श्रेयस तलपड़े को पड़ा भारी! ट्वीट कर मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा वाकया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed