सोशल मीडिया: अक्षय कुमार की फिल्म गोरखा के पोस्टर में गड़बड़ी, सेना के पूर्व अधिकारी ने बताया- कहां हुई चूक?
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म गोरखा आ रही है। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है। लेकिन फिल्म के पोस्टर में एक बड़ी चूक हुई है। जिसकी तरफ ध्यान सेना के ही एक पूर्व अधिकारी ने दिलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म गोरखा आ रही है। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है। लेकिन फिल्म के पोस्टर में एक बड़ी चूक हुई है। जिसकी तरफ ध्यान सेना के ही एक पूर्व अधिकारी ने दिलाया है। यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कार्डोजो का रोल निभाने जा रहे हैं। मेजर जनरल इयान कार्डोजो ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। जिसके कारण उनका नाम इतिहास में दर्ज है।
फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार ने गलत पकड़ी है खुकरी
फिल्म के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार गोरखा जवान के तौर पर दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म के पोस्टर में एक बड़ी खामी है। जिसकी तरफ ध्यान पूर्व गोरखा अधिकारी ने दिलाया है। उन्होंने अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, डियर अक्षय कुमार जी, एक पूर्व गोरखा अधिकारी होने के नाते, मैं यह फिल्म बनाने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं। डिटेल मायने रखते हैं, इसलिए खुकरी को ठीक तरह से दिखाएं। धारदार हिस्सा, दूसरी तरफ होना चाहिए। यह तलवार नहीं है। खुकरी ब्लेड के अंदरूनी हिस्से से स्ट्राइक करती है।
गोरखा राइफल्स रेजिमेंट के पूर्व अधिकारी मेजर माणिक एम जॉली ने ट्वीट के साथ खुकरी की फोटो भी अटैच की है। उनके इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने भी जवाब दिया और उनका शुक्रिया अदा किया। अक्षय कुमार ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, प्रिय मेजर जॉली, इस तरफ इंगित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म बनाते समय हम अत्यधिक सावधानी बरतेंगे। मुझे गोरखा बनाने पर बहुत गर्व और सम्मान है। इस फिल्म को वास्तविकता के सबसे करीब लाने के किसी भी सुझाव की सबसे अधिक सराहना की जाएगी। इस फिल्म में मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन को दिखाया जाएगा।
दरअसल, फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें अक्षय ने खुकरी उल्टी पकड़ रखी है।