फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar film OMG 2 first song oonchi oonchi waadi released starring pankaj tripathi Yami Gautam see video

OMG 2: अक्षय की ‘ओएमजी 2’ का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज, भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए पंकज त्रिपाठी

Tue, 18 Jul 2023 01:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज हो चुका है। इस भक्तिपूर्ण गाने में पंकज त्रिपाठी महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
akshay kumar film OMG 2 first song oonchi oonchi waadi released starring pankaj tripathi Yami Gautam see video
ओह माय गॉड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जहां प्रशंसक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म से एक भावपूर्ण गाना जारी किया है। 'ऊंची ऊंची वादी' गाना फिल्म का पहला ट्रैक है, जिसने आते हुए सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है। यह गाना दिव्य भगवान शिव में विश्वास रखने की बात करता है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम हैं।

विज्ञापन

akshay kumar film OMG 2 first song oonchi oonchi waadi released starring pankaj tripathi Yami Gautam see video
ओह माय गॉड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह गाना आते ही सबकी जुबान पर छा गया है। फैंस के चारों ओर भक्ति भाव का माहौल पैदा करने वाला यह गाना खूब वायरल हो रहा है। हंसराज रघुवंशी द्वारा गाए गए इस गाने के बोल कबीर शुक्ला, हंसराज रघुवंशी ने लिखे हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी महादेव की भक्ति में पूरी तरफ से लीन नजर आ रहे हैं। यह गाना पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है और कमेंट्स में फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

विज्ञापन
विज्ञापन

akshay kumar film OMG 2 first song oonchi oonchi waadi released starring pankaj tripathi Yami Gautam see video
ओह माय गॉड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गाने का टीजर 17 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने इस गाने के रिलीज होने की आधिकारिक जानकारी भी इंस्टा स्टोरी पर दी थी। गाने के वीडियो में फिल्म की कहानी का आधार भी फैंस को देखने को मिलता है।  

Ridhiema Tiwari: बेबी प्लानिंग पर रिद्धिमा तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऊपरवाले ने चीजें तय की होंगी


 
विज्ञापन

akshay kumar film OMG 2 first song oonchi oonchi waadi released starring pankaj tripathi Yami Gautam see video
ओह माय गॉड 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'ओएमजी 2' का टीजर पिछले हफ्ते की शुरुआत में जारी किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार को भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए देखा गया, जबकि पंकज त्रिपाठी को कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हुए देखा गया, जो भगवान शिव के भक्त हैं। फिल्म में यामी गौतम वकील की भूमिका में नजर आएंगी। टीजर से ऐसा लग रहा था कि फिल्म भगवान शिव के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपने भक्त को एक बड़ी त्रासदी से बचाने में मदद करते हैं।

Salman Khan: सिगरेट पीते हुए फोटो लीक होने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' छोड़ रहे सलमान खान? जानें सच्चाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed