फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha film Selfiee releasing on ott disney plus hotstar know details

Selfiee: एक बार फिर दिखेगी अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की जोड़ी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस देख सकते हैं 'सेल्फी'

Sat, 22 Apr 2023 06:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 06:58 AM IST
सार

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में अपने रिलीज के करीब दो महीने बाद आप ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha film Selfiee releasing on ott disney plus hotstar know details
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अक्षय और इमरान की जोड़ी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में असफल रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में केवल 17.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म ओटीटी पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं।

विज्ञापन

Akshay Kumar Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha film Selfiee releasing on ott disney plus hotstar know details
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब 'सेल्फी' ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही है। रिलीज के करीब दो महीने बाद एक्शन ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' आज शुक्रवार 21 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस बात की जानकारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी है। कैप्शन में लिखा है, 'एक सुपरस्टार और एक सुपरफैन के बीच जंग, आप किसके साथ खड़े होंगे?

Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha film Selfiee releasing on ott disney plus hotstar know details
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अक्षय कुमार ने सुपरस्टार विजय कुमार की भूमिका निभाई है और इमरान हाशमी एक आरटीओ अधिकारी ओम अग्रवाल की भूमिका में हैं, जो सुपरस्टार विजय के बहुत बड़े फैन हैं। एक सुपरस्टार और उसके सुपर फैन के बीच जंग देखने को मिलती है और वह दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। यह जंग तब शुरू होती है, जब विजय को तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और ओम उन्हें आरटीओ कार्यालय आने के लिए कहते हैं, ताकि वह उनके साथ एक सेल्फी ले सकें, लेकिन विजय को यह बात पसंद नहीं आती।

Pathaan: ईद के मौके फिर रिलीज हुई शाहरुख की 'पठान', सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को देगी टक्कर?

विज्ञापन

Akshay Kumar Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha film Selfiee releasing on ott disney plus hotstar know details
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

यह फिल्म मलयालम कॉमेडी ड्रामा 'ड्राइविंग लाइसेंस' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं 'सेल्फी' की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ नुसरत भरूचा और डायना पेंटी जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में थे।

Disha Patani Video: गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी से हो गई ऐसी चूक, जमकर हो रहीं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed