फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar, dimpel kapadia in court

फिर कोर्ट के चक्कर लगाएंगे अक्षय और डिंपल

Thu, 03 Oct 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar, dimpel kapadia in court

अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया एक बार फिर से कोर्ट के चक्कर लगाएंगे। मामला राजेश खन्ना की संपत्ति से जुड़ा है।

विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट ने पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज शिकायत से संबंधित केस पेपर पेश करने का निर्देश दिया है।

इन सभी के खिलाफ दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

जस्टिस साधना जाधव घरेलू हिंसा एक्ट के तहत दर्ज कराए गए केस को खत्म करने संबंधी दिवंगत अभिनेता की पत्नी डिंपल और अन्य की अपील की सुनवाई कर रही हैं।

जस्टिस जाधव ने हाल ही में पुलिस को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता अनीता ने अपनी शिकायत की पुष्टि के लिए कुछ फोटोग्राफ और सीसीटीवी फुटेज जमा कराए हैं। अभियोजन पक्ष इस केस से संबंधित सभी पेपर 11 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करे।
विज्ञापन


गुजरे जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना का पिछले साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद अनीता ने अभिनेता की पत्नी डिंपल, उनकी बेटियों टिंवकल, रिंकी और दामाद अक्षय कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा एक्ट के तहत बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना था कि इन सभी ने राजेश खन्ना की मृत्यु के बादउसे जबरदस्ती ‘आशीर्वाद’ से निकाला। हालांकि अनीता ने डिंपल कपाड़िया के साथ यह केस कोर्ट से बाहर सुलटाने के भी प्रयास किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed