फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Ask People To Donate Money On Bharat Ke Veer Website For Martyrs

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जवानों के लिए मांगी मदद

Thu, 17 Aug 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 17 Aug 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Ask People To Donate Money On Bharat Ke Veer Website For Martyrs
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने इस साल अप्रैल में भारत सरकार के साथ मिलकर जवानों के लिए 'भारत के वीर' नाम की एक वेबसाइट और एप बनाया था। इस वेबसाइट के जरिये लोग शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक मदद दे सकते हैं। अब अक्षय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों से जवानों के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन


अक्षय ने कहा, 'क्या आपने आजादी के दिन के साथ उन लोगों को सेलिब्रेट किया जिनकी वजह से आप ये गर्व और सूकून महसूस कर पाते हो। वो लोग जो बॉर्डर पर अपनी जान दांव पर लगा कर हमें आजादी का ये तोहफा साल दर साल देते जाते हैं, चुपचाप।' अक्षय ने फिर लोगों से गुजारिश की कि वो शहीद जवानों के परिवार के लिए डोनेट करें। अक्षय ने आगे कहा, 'जैसे ही किसी शहीद के अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा हो जाएंगे, उनका नाम साइट से हट जाएगा।'
विज्ञापन


पढ़ें: रणवीर को देख चिल्लाए अक्षय- 'टॉयलेट की ओपनिंग हो गई'
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि अप्रैल से लेकर अभी तक 10 करोड़ रुपये से लेकर ऊपर पैसा शहीदों के परिवार को मिल चुका है। 'आज मैं आपसे तहे दिल से ये गुजारिश करता हूं कि आप सब मेरे साथ ये संकल्प करें कि अगले 6 महीने के अंदर इन 114 शहीदों की मदद कर के इनकी फोटो साइट से हटवाना है। ऐसा कर के हम उनपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी आजादी का कर्तव्य निभाएंगे।' अक्षय ने कहा कि हमारे जवान हैं तो हम हैं, उनकी इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं।

 


फिल्मों की बात करें तो अक्षय की हाल ही में रिलीज हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर धनमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई 5 दिनों में 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके अलावा वो इस वक्त लंदन में रीमा काटगी की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके ऑपोजिट टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हैं। सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ उनकी 'पैड मैन' अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसके बाद वह टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' की शूटिंग शुरू करेंगे।

पढ़ें: कैसी है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ? जानें इन 11 बातों से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed