Akshara Singh: छुप-छुपकर इश्क लड़ाती दिखीं अक्षरा सिंह, वीडियो देख फैंस की खुशी का नहीं है ठिकाना
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। उनसे जुड़ी हर एक पोस्ट आते ही छा जाती है। आज भी एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट आते ही छा जाती है औौर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। आज भी एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और कमेंट के जरिए जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक नया वीडियो शूट किया है, जिसमें वह अभिनेता गोविंदा और एक्ट्रेस रवीना टंडन के गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर एक्टिंग करने के साथ ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। उनके हुक स्टेप और एक्स्प्रेशन कमाल के लग रहे हैं। इस वीडियो को पैपराजी पेज के साथ ही अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका जबरदस्त डांस देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
अक्षरा सिंह का ये जबरदस्त डांस वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आपका कोई जवाब नहीं आप तो हो ही लाजवाब'। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- 'अनन्या पांडे के पूरे बॉलीवुड करियर से बेहतर है आपका अभिनय'। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी अक्षरा की तारीफ करते दिखे। और एक के बाद एक फायर व दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।