Akansha Ranjan: ‘तू है तो डर नहीं लगता…’ एक-दूजे के हुए आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा; साझा की शादी की तस्वीरें
Akansha Ranjan and Sharan Sharma Wedding Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने शनिवार देर रात अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विस्तार
आकांक्षा रंजन ने 11 जुलाई यानी शनिवार देर रात फिल्ममेकर शरण शर्मा से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके करीबी लोग शामिल हुए। 12 जुलाई को मुंबई में यह कपल एक शानदार रिसेप्शन भी देगा।
आकांक्षा ने लिखा प्यार भरा संदेश
आकांक्षा रंजन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का एक गाना लिखा, जिसके जरिए अपनी फीलिंग्स को फैंस के साथ शेयर किया। कैप्शन में गाने के बोल वह लिखती हैं, जो इस तरह हैं- 'तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।' आगे उन्होंने इनफिनिटी सिंबल का इमाेजी भी शेयर किया है। इसका मतलब है कि शरण के साथ आकांक्षा का रिश्ता अब अनंत काल तक के लिए जुड़ गया है।
दूल्हा-दुल्हन का पहनावा सादगी से भरा था
शादी की तस्वीरों में आकांक्षा ने गोल्डन वर्क वाली लाल साड़ी पहनी है। इसके साथ हैवी ब्राइडल ज्वेलरी जैसे चूड़ा, कलीरे पहन रखी है। हाथों में मेहंदी लगाई है। वहीं शरण ने एंब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पजामा पहना है। दोनों तस्वीरों में हंसते हुए नजर आ रहे हैं, एक-दूसरे का हाथ उन्होंने थामा हुआ है।
इन फिल्मों से बनी आकांक्षा और शरण की पहचान
आकांक्षा रंजन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गिल्टी’ और आलिया भट्ट फेम ‘जिगरा’ में नजर आईं। आलिया भट्ट भी आकांक्षा के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं।
वहीं शरण शर्मा ने बतौर निर्देशक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के अलावा ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्में बनाई हैं।