{"_id":"59abe3134f1c1bf5278b4f4c","slug":"ajay-devgnis-taking-sleeping-pills-because-of-his-daughter-nysa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी न्यासा की वजह से नींद की गोलियां लेने पर मजबूर हुए अजय देवगन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी न्यासा की वजह से नींद की गोलियां लेने पर मजबूर हुए अजय देवगन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn
हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज फिल्म 'बादशाहो' की सफलता से खुश अजय देवगन ने एक बयान दिया है। उनका ये बयान अपनी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि अपनी बेटी न्यासा के बारे में है।
'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में अजय ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी बेटी न्यासा की वजह से रात को नींद की गोलियां खानी पड़ रही हैं। जब बॉलीवुड के इस 'सिंघम' से इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर भेजा हुआ है।
पढ़ें- 'मणिकार्णिका' में इस हीरो के साथ रोमांस करेंगी अंकिता लोखंडे
विज्ञापन
अजय ने बताया कि बेटी की गैरमौजूदगी में वो उसे बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी उनकी बेटी को उनसे अलग हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन उन्हें सोने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा था कि अपनी फिल्म की रिलीज के बाद वो अपनी बेटी से मिलने सिंगापुर जाने वाले हैं। फिलहाल आपको बता दें कि अजय की फिल्म 'बादशाहो' को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ की कमाई कर ली थी। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 27.63 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।