{"_id":"5e0d92818ebc3e87af44274a","slug":"ajay-devgn-will-make-next-film-on-raja-suhaldev-also-produce-films-on-woman-freedom-fighter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास की मर्दानियों पर पड़ी अजय देवगन की नजर, अनसंग वॉरियर्स सीरीज को मिला नया विस्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतिहास की मर्दानियों पर पड़ी अजय देवगन की नजर, अनसंग वॉरियर्स सीरीज को मिला नया विस्तार
Thu, 02 Jan 2020 12:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन अपनी अनसंग वॉरियर सीरीज को और लंबा खींचने की योजना बना रहे हैं। तानाजी के बाद राजा सुहेलदेव पर फिल्म बनाने की चर्चाओं में व्यस्त अजय देवगन अब इस सीरीज में देश की उन वीरांगनाओं की कहानियां भी शामिल करने जा रहे हैं, जिनके बारे में इतिहास में ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया।
विज्ञापन
नए शो मैन संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट अभिनीत आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अतिथि भूमिका निभा रहे अभिनेता अजय देवगन लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'हम एक साथ एक फिल्म करने के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, क्योंकि हम चर्चा की प्रक्रिया में हैं। जल्द ही इस चर्चा को अंतिम रूप दिया जाएगा।'
विज्ञापन
अजय देवगन और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साल 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान अभिनीत प्रतिष्ठित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में एकसाथ काम किया था। बीस साल बाद, दोनों भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में फिर से एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल अजय अपनी अगली फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरियर में काजोल और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने इतिहास से कुछ अनकही, अनसुनी महिला योद्धाओं की एक सूची भी बनाई है, जिनकी कहानियों को लोगों तक पहुंचाकर अजय उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।
अजय देवगन कहते हैं, 'हमने इतिहास से लेकर इस पीढ़ी तक की कुछ प्रतिष्ठित महिलाओं की सूची बनाई है, जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। जल्द ही हम ऐसी बहादुर योद्धा महिलाओं की कहानियों को भी पर्दे पर लाएंगे।' फिलहाल अजय देवगन फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित फिल्म मैदान की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।