फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn will make movie franchise on indias Real heroes

देश के गुमनाम योद्धाओं पर फ्रेंचाइजी बनाएंगे अजय, फिल्म जगत के ये सुपस्टार्स आ सकते हैं नजर

Sat, 26 Oct 2019 10:59 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 26 Oct 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn will make movie franchise on indias Real heroes
Ajay Devgn

हॉलीवुड सीरीज एंवेजर्स पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। सुपरहीरोज रूपी योद्धाओं की कहानी युवाओं को खूब रास आती है। इस तर्ज पर भारतीय सिनेमा में बनी बाहुबली से लेकर सई रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी फिल्मों को भी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जिसे देखते हुए अब अजय देवगन ने  देश के गुमनाम योद्धाओं की कहानियों पर एक फ्रेंचाइजी बनाने का मन बनाया है।

विज्ञापन


अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म तानाजी:द अनसंग हीरोज को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म एक्टर, भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस एक्शन फिल्म के अलावा अब सिंघम स्टार देश के गुमनाम नायकों की कहानियों पर एक फ्रेंचाइजी के बारे में विचार कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'अजय की टीम ने पहले ही कुछ कहानियों का चुनाव कर लिया है जिसे वह फिल्माना चाहते हैं। देश के इन नायकों पर फ्रेंचाइजी बनाने का विचार अजय के मन में उस वक्त आया जब वह तानाजी मालुसरे (छत्रपति शिवाजी की सेना के सेनापति) को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रहे थें।' 
विज्ञापन


बीते जमाने की कहानी होने के बावजूद अजय को लगता है कि तानाजी को युवाओं से प्यार मिलेगा। सूत्र के अनुसार, अगर एवेंजर्स युवाओं को आकर्षित कर सकती है तो हमारे नायक और गुमनाम योद्धा भी उनसे जुड़ाव ढूंढ निकालेंगे। आपको कहानी को भव्य तरीके से दिखाने की जरुरत है। जहां अजय, काजोल और सैफ अली खान तानाजी का हिस्सा हैं वहीं ऐसी चर्चा है कि बड़े कलाकारों को इस फ्रेंचाइजी में मुख्य किरदार में अभिनय के लिए संपर्क किया जाएगा। इस फ्रेंचाइजी को अजय के बैनर तले प्रोड्यूस किया जायेगा। फिल्म में कौन सा किरदार किस एक्टर पर अच्छा लगेगा इसी आधार पर कलाकारों को कॉस्ट किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वित्तीय पक्ष की बात करें तो एतिहासिक फिल्म को बनाने का बजट काफी अधिक होता है क्योंकि ऐसी फ्रेंचाइजी को अत्याधुनिक दृश्यों की आवश्यकता होती है।  वहीं अजय की कंपनी में एक वीएफएक्स डिवीजन भी है जो कि इस तरह की फिल्मों के लिए एक सकारात्मक पक्ष है। फ्रेंचाइजी की खबरों को कन्फर्म करते हुए अजय देवगन ने कहा, 'तानाजी के लिए अधिक जानकारी जुटाने के दौरान मैं दूसरे नायकों की तरफ भी आकर्षित हुआ जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम योगदान अदा किया। यह सभी वीरता की कहानी हैं और मैं इनमें से कुछ को सिल्वर स्क्रीन पर लाना चाहता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed