फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay devgn remember father Veeru Devgn on his birth anniversary Dharmendra got emotional

यादें: अजय ने पिता वीरू देवगन के साथ साझा की तस्वीर, धर्मेंद्र को याद आए उनके दोस्त

Sat, 26 Jun 2021 04:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Jun 2021 04:12 PM IST
सार

  • पिता वीरू देवगन के जन्मदिन पर अजय देवगन ने साझा किया पोस्ट
  • दोस्त वीरू को याद कर भावुक हो गए धर्मेंद्र
  • फैंस और सेलेब्स ने अजय देवगन के पोस्ट पर किया कमेंट

विज्ञापन
Ajay devgn remember father Veeru Devgn on his birth anniversary Dharmendra got emotional
अजय देवगन, वीरू देवगन, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता वीरू देवगन को जन्मदिन की बधाई दी। अजय ने दोनों की साथ में एक फोटो साझा की और लिखा कि वो उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। अजय देवगन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं आपको हर रोज याद करता हूं। आज और भी ज्यादा। जन्मदिन मुबारक हो पापा। जिंदगी पहले जैसी नहीं रही'। बता दें कि वीरू देवगन का मई 2019 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

विज्ञापन


उनके पोस्ट पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी कमेंट किया। अजय देवगन को बेटा कहते हुए धर्मेंद्र ने वीरू के बारे में बताते हुए लिखा, अजय, लव यू मेरे बेटे। खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। तुम्हारे पापा, मेरे सबसे अच्छे साथी थे। उन्हें हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा, ध्यान रखना'। अजय ने भी प्यार से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'आपके प्यार के लिए धन्यवाद धरमजी। पापा और मैं दोनों आपको प्यार करते थे। और मैं हमेशा आपको प्यार करता रहूंगा। आपका सम्मान करता हूं पाजी। दिव्या दत्ता और रणदीप हुड्डा ने भी अजय देवगन  के पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




 

Ajay devgn remember father Veeru Devgn on his birth anniversary Dharmendra got emotional
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

वीरू के फैंस ने भी उन्हें याद किया। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सर। दूसरे ने लिखा, 'अब इस दर्द को समझ सकता हूं, मैंने अपने ससुर को खो दिया जो मेरे पिता थे और मैं अपनी पत्नी को हर दिन बिखरते हुए देखता हूं'। दो साल पहले वीरू देवगन की मौत के बाद अजय की पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी थी। काजोल ने एक इवेंट की उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा,' खुशी के दिनों में... उन्होंने उन्होंने लाइफटाइम अवॉर्ड जीता था, लेकिन इसे साबित करने में उन्हें पूरा जीवन लग गया'। 


Ajay devgn remember father Veeru Devgn on his birth anniversary Dharmendra got emotional
अजय देवगन - फोटो : instagram/aja

वीरू के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर उनके बारे में एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता और निर्माता दिल राजू ने तेलुगु फिल्म ‘नंदी’ को हिन्दी में बनाने की घोषणा की है। अजय और राजू ने अपराध और कानून के विषय पर बनी इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed