फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay devgn on screen daughter ishita dutta shared romantic photos with husband Vatsal Sheth in pool says aaj blue hai pani pani pani pani

Photos: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता ने पति संग स्वीमिंग पूल में की मस्ती, बोलीं- 'ब्लू है पानी पानी'

Fri, 10 Jun 2022 07:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 10 Jun 2022 07:38 PM IST
सार

अभिनेत्री इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने पति वत्सल सेठ संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ajay devgn on screen daughter ishita dutta shared romantic photos with husband Vatsal Sheth in pool says aaj blue hai pani pani pani pani
vatsya seth ,ishita dutta - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मनोरंजन जगत में कई ऐसे कपल हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस का दिल खुश कर देते हैं। इसमें अभिनेत्री इशिता दत्ता और अभिनेत्री वत्सल सेठ भी शामिल हैं। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इशिता और वत्सल इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इशिता और वत्सल की प्यार भरी रोमांटिक तस्वीरें वारयल हो रही हैं, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इशिता और वत्सल छुट्टियों पर हैं और एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जहां से इशिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में इशिता और वत्सल स्वीमिंग पूल में हैं और उस पल को एंजॉय कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों पानी में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में दोनों हर बार कुछ अलग और मजेदार पोज दे रहे हैं, जिससे उनकी ये तस्वीरें और ज्यादा यादगार बन गईं। लुक की बात करें तो इशिता ने पर्पल कलर की बिकिनी पहनी है और हल्के मेकअप के साथ बालों का बन बनाया हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)



इन तस्वीरों के साथ इशिता ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि आज ब्लू है पानी पानी पानी पानी।' दोनों की इन शानदार तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है।

बता दें कि इशिता टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का हिस्सा थीं। इस फिल्म में इशिता ने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। वहीं, वत्सल सेठ भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में वत्सल ने अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed