फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn nephew Danish Devgn is all set to make his directorial debut with song hanju details inside

Danish Devgn: अजय देवगन के भतीजे दानिश रखने जा रहे निर्देशन की दुनिया में कदम, प्रोजेक्ट एलान ने बढ़ाई हलचल

Tue, 05 Sep 2023 06:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 05 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

अजय देवगन के भतीजे दानिश देवगन निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। प्रोजेक्ट डिटेल ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn nephew Danish Devgn is all set to make his directorial debut with song hanju details inside
दानिश देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन के भतीजे दानिश देवगन बीते कुछ दिनों से अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दानिश बतौर निर्देशक अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दानिश को गाने 'हंजू' के साथ इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रखते देखा जाएगा। इस खूबसूरत प्रेम गीत को जावेद अली ने गाया है, और संगीत सचिन और आशु ने दिया है। 

विज्ञापन

'हंजू' गाने से बतौर निर्देशक डेब्यू करेंगे दानिश

'हंजू' गाने के वीडियो में प्रियांक शर्मा और इशिता राज मुख्य भूमिका में हैं। गाने की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी भी इंतजार है। दानिश 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर', 'हेलीकॉप्टर ईला', 'द बिग बुल' जैसी विभिन्न परियोजनाओं में सहायक निर्देशक रहे हैं। साथ ही 'रनवे 34', 'भोला' और 'भुज: द प्राइड' में क्रिएटिव का हिस्सा रहे हैं। 

विज्ञापन


Fukrey 3: हंसी से भरपूर 'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, इस बार 'भोली पंजाबन' के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा 'चूचा'

विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश देवगन का काम 

दानिश देवगन ने सहायक के तौर पर सफलता हासिल की है। वह अजय देवगन एफफिल्म्स में कंटेंट हेड भी हैं, और अब निर्देशक के रूप में एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। दानिश के अलावा, अजय के भतीजे अमन जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। वह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ मनोरंजन की दुनिया में कदम रखेंगे। 


Don 3: 'डॉन 3' की आलोचना पर रितेश सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, रणवीर सिंह की कास्टिंग पर दिया यह बड़ा बयान

अजय देवगन का वर्कफ्रंट 

अमन की डेब्यू फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का शीर्षक अभी नहीं है, और यह रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित है। अजय की बात करें तो इसके अलावा वह निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों को समर्पित है। उनके पास रोहित शेट्टी की 'सिघम अगेन', निर्देशक नीरज पांडे की 'औरों में कहां दम था' और विकास बहल की अगली अनाम अलौकिक थ्रिलर फिल्म भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed