फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgan tells why heroine is always changed in golmaal movies

हर बार 'गोलमाल' में क्यों बदल जाती हैं अभिनेत्रियां, वजह कहीं ये तो नहीं

Sun, 15 Oct 2017 12:19 PM IST
सुप्रिया सोगले, बीबीसी हिंदी
सुप्रिया सोगले, बीबीसी हिंदी Updated Sun, 15 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan tells why heroine is always changed in golmaal movies
अजय देवगन

रोहित शेट्टी की गोलमाल फ़िल्म सीरीज़ को पर्दे पर ख़ासी कामयाबी मिली है। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन का मानना है कि गोलमाल फ़िल्म 'माइंडलेस कॉमेडी' नहीं है।

विज्ञापन

बीबीसी से रूबरू हुए अजय देवगन ने कहा, "गोलमाल की कॉमेडी का सुर ऊंचा ज़रूर है पर उसमें छिछला मसखरापन नहीं है। गोलमाल माइंडलेस कॉमेडी नहीं है। एक कहानी है, उसमें इमोशन भी है।"

विज्ञापन

साल 2006 से 2017 तक कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' की तीन सफल सीक्वल में काम कर चुके अजय देवगन का कहना है कि सीक्वल बनाने के लिए फ़िल्म के किरदारों का दर्शकों के बीच मशहूर होना सबसे ज़रूरी है। गोलमाल सिरीज के सभी किरदार मशहूर हुए हैं इसलिए सीक्वल बन पाई है। अब गोलमाल का चौथा सीक्वल आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ajay devgan tells why heroine is always changed in golmaal movies
परिणीति चोपड़ा - फोटो :

हर सीक्वल में अभिनेत्रियों के बदलने पर अजय कहते हैं, "जब कहानी बदलती है तो किरदार बदलते हैं। सीक्वल में मुख्य किरदार लड़कियां नहीं हैं, इसलिए हर बार अभिनेत्रियां बदल रही हैं। अच्छा है, इससे फ़िल्म में नयापन आता है। अलग कहानी के साथ अलग अभिनेत्रियां आती हैं।

हालांकि पिछली दो गोलमाल सीक्वल की अभिनेत्री करीना कपूर की ग़ैरमौजूदगी अजय देवगन को फ़िल्म में खली। अजय देवगन बताते हैं कि करीना के साथ बतौर सह कलाकार उनका बेहतरीन रिश्ता है, लेकिन इस फ़िल्म की कहानी में तब्बू और परिणीति चोपड़ा फिट बैठे थे इसलिए उनका चयन हुआ।

अजय कहते हैं कि अगर अगली 'गोलमाल' में कहानी के मुताबिक़, करीना फिट बैठेंगी तो वो फ़िल्म का हिस्सा ज़रूर बनेंगी। 

ajay devgan tells why heroine is always changed in golmaal movies
अजय देवगन, रोहित शेट्टी

अजय देवगन को शुरुआती दौर में ऐसा महसूस होता था कि कहीं वो पर्दे पर अमिताभ बच्चन की नक़ल ना कर बैठें।

वो कहते हैं, "बच्चन साहब को देखकर बड़े हुए हैं। हमारी पीढ़ी बच्चन साहब से काफ़ी प्रभावित थी। उनको देखकर ही अभिनय सीखा है। कभी-कभी करियर की शुरुआत में लगता था कि बच्चन साहब की नक़ल तो नहीं हो गई मुझसे। वैसे नक़ल होती नहीं थी पर मेरे ज़हन में आ जाया करता था।"

फ़िल्म इंडस्ट्री को परिवार मानने वाले अजय देवगन का कहना है कि उनकी पीढ़ी के लोगों में आज भी भाईचारा मौजूद है और नई पीढ़ी के अभिनेता भी उनसे बड़े प्यार और आदर से मिलते हैं। उनका मानना है कि नई पीढ़ी की परवरिश बहुत अच्छी हुई है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल- 4' 20 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed