फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahan Shetty Comparison With Ahaan Pandey Share His Father Suniel Shetty View On Failures And Success

‘सैयारा’ फेम अहान पांडे से कंपैरिजन पर क्या बोले अहान शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी की सलाह ने बदल दिया नजरिया

Wed, 21 Jan 2026 06:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 21 Jan 2026 06:52 PM IST
सार

Border 2 Actor Ahan Shetty Talk About Failures And Success: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ से अपने करियर की नई शुरुआत करेंगे। हाल ही में उन्होंने ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे से हो रहे अपने कंपैरिजन पर बात की। साथ ही सफलता और असफलता को लेकर बताई गई पिता सुनील शेट्टी की सीख का जिक्र किया। इस सीख ने अहान शेट्टी का नजरिया बदला था?  

विज्ञापन
Ahan Shetty Comparison With Ahaan Pandey Share His Father Suniel Shetty View On Failures And Success
अहान पांडे और अहान शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पिछले साल अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू  किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। अहान पांडे एक चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन हैं। जल्द ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अपनी तकदीर दोबारा लिखेंगे। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले एक फिल्म ‘तड़प’ की थी। हाल ही जब अहान शेट्टी का कंपैरिजन, अहान पांडे से हुआ तो उन्होंने इस बारे में अपना नजरिया बताया। साथ ही पिता सुनील शेट्टी की एक सलाह का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन

कंपैरिजन पर क्या बोले अहान शेट्टी? 
बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में अहान शेट्टी कहते हैं, ‘आज लोग सिर्फ 2 से 3 मिनट की क्लिप देखकर ही रिएक्ट कर देते हैं। मैं जानता हूं कि मेरे और अहान पांडे के बीच कंपैरिजन हो रहा है। मैं अहान पांडे को जानता हूं। यह भी जानता हूं कि उसने फिल्म ‘सैयारा’ के लिए कितनी मेहनत की थी। हमारे बीच कोई रेस नहीं है। हम दोनों के अलग-अलग करियर हैं। हम दोनों एक-दूसरे की रेस्पेक्ट करते हैं। हम सब एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन सोशल मीडिया के दौर में लोगों काे एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं दिखता है।’ 

विज्ञापन

पिता सुनील शेट्टी ने सफलता और असफलता पर कही बड़ी बात
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ नहीं चली थी। इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए। अब छह साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बने हैं। ऐसे में पिता की एक सीख को वह काफी अहमियत देते हैं। वह बताते हैं कि पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया की एक कड़वी सच्चाई उन्हें बताई। अहान शेट्टी कहते हैं, ‘पापा ने कहा था बाकी किसी फील्ड में जब आप गिरते हो तब आप दोबारा खड़े हो सकते हो। लेकिन जब आप फिल्मी दुनिया में गिरते हो, असफल होते हो तो तब दुनिया की नजर आपके ऊपर होती है। लोग आपको महसूस कराते हैं कि आप कुछ भी नहीं हो। लोगों को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हीरो नासमझ हैं। लेकिन यह सच नहीं है। हम भी स्मार्ट लोग हैं।’ अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed